✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Car Care Tips In Extreme Heat: क्या कारों की सेहत के लिए भी खतरनाक होता है नौतपा, जानें कैसे बचाएं अपनी गाड़ी?

कविता गाडरी   |  23 May 2026 10:36 AM (IST)
Car Care Tips In Extreme Heat: क्या कारों की सेहत के लिए भी खतरनाक होता है नौतपा, जानें कैसे बचाएं अपनी गाड़ी?

Car Care Tips In Extreme Heat: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे मौसम में सिर्फ इंसानों की सेहत ही नहीं बल्कि गाड़ियों पर भी इसका सीधा असर पड़ता है. तेज धूप में घंटों खड़ी रहने वाली कारें अंदर से पूरी तरह गर्म हो जाती है.

1

कई बार छोटी सी लापरवाही कार में आग लगने, टायर फटने या इंजन ओवरहीट होने जैसी बड़ी घटनाओं की वजह बन सकती है. ऐसे में अगर आप रोजाना कार से सफर करते हैं या लंबी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें आपको ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है.

Continues below advertisement
2

गर्मी के मौसम में कार के इंजन और टायर पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है. अगर कार का कूलेंट कम है या रेडिएटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो इंजन जल्दी ओवर हिट हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है की लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले कूलेंट लेवल जरूर चेक करना चाहिए. कई लोग सिर्फ पानी डालकर काम चला लेते हैं, लेकिन सही इंजन कूलेंट का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

Continues below advertisement
3

इसके अलावा गर्म सड़कों पर टायर का प्रेशर तेजी से बढ़ता है, जिससे टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए टायर प्रेशर हमेशा कंपनी की ओर से बताए गए स्तर पर ही रखना चाहिए. वहीं पुराने घिसे हुए टायर गर्मी में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर टायर की जांच करना जरूरी हो जाता है.

4

लगातार धूप में कार खड़ी रहने से बैटरी और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर भी असर पड़ता है. कोशिश करनी चाहिए कि कार को छांव में पार्क किया जाए. अगर ऐसा संभव नहीं है तो सनशेड का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. कुछ लोग क्रॉस वेंटिलेशन के लिए कार की खिड़कियां हल्की खोलकर भी रखते हैं, ताकि अंदर की गर्मी कम हो सके. वहीं कार के एसी की सर्विसिंग समय पर करना भी जरूरी है, क्योंकि गर्मी में लगातार एसी चलने से इंजन पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है.

5

गर्मी के मौसम में कार के अंदर रखी कुछ चीजें बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. परफ्यूम, पावर बैंक, लाइटर और गैस वाले स्प्रे तेज गर्मी में फट सकते हैं. इसलिए कार पार्क करते समय ऐसी चीजों को अंदर छोड़ने से बचना चाहिए. इसके अलावा मोबाइल फोन को भी डैशबोर्ड पर धूप में नहीं रखना चाहिए, ज्यादा गर्मी की वजह से फोन और बैटरी दोनों खराब हो सकते हैं.

6

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो बीच-बीच में कार को रोककर इंजन को ठंडा करने का समय देना जरूरी है. लगातार एसी चलाने और हाईवे पर लंबी ड्राइव की वजह से इंजन जल्दी गर्म हो सकता है. अगर कार से जलने जैसी स्मेल आए या बोनट से ज्यादा गर्म हवा महसूस हो तो तुरंत गाड़ी रोक कर जांच करनी चाहिए. ऐसी लापरवाही कई बार बड़े हादसे की वजह बन सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Car Care Tips In Extreme Heat: क्या कारों की सेहत के लिए भी खतरनाक होता है नौतपा, जानें कैसे बचाएं अपनी गाड़ी?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.