Cheapest Automatic Cars: महंगी कारों को भूल जाइए, 5 लाख रुपये से कम में मिलेंगे ऑटोमैटिक गियर

हिमांशु सिंह   |  29 Oct 2026 05:15 PM (IST)
Cheapest Automatic Cars: महंगी कारों को भूल जाइए, 5 लाख रुपये से कम में मिलेंगे ऑटोमैटिक गियर

अब सभी सड़कों पर गाड़ियों की बहुत भीड़ बढ़ गई है जिसके चलते बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता. इसी वजह से अब लोग ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आपको भी लगता है कि ऑटोमैटिक कारें सिर्फ अमीरों के लिए या बहुत महंगी होती हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि इंडिया में 5 लाख रुपये से कम में भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं.

1

बता दें कि ऑटोमैटिक कारों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें चलाना बेहद आसान होता है. ट्रैफिक में आपको बार-बार बाएं क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. बस ब्रेक से पैर हटाइए और गाड़ी आराम से आगे बढ़ने लगती है. नए ड्राइवर, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए तो यह गाड़ियां बहुत ही शानदार साबित होती है. शहर के डेली सफर में यह ड्राइविंग के मुश्किल को पूरी तरह खत्म कर देती है.

Continues below advertisement
2

कम बजट में ऑटोमैटिक कार में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक बेहतरीन और भरोसेमंद ऑप्शन है. इसमें मारुति का ऑटो गियर शिफ्ट सिस्टम मिलता है. 1.0 लीटर का पावरफुल इंजन होने के बावजूद यह कार बहुत ही शानदार माइलेज देती है. कम मेंटेनेंस खर्च और आसान रीसेल वैल्यू की वजह से यह पहली बार कार खरीदने वालों की पसंदीदा बनी हुई है.

Continues below advertisement
3

जबकि मारुति एस-प्रेसो भी एक काफी समझदारी भरा विकल्प है. इसका ऊंचा सीटिंग पोस्चर ड्राइवर को सड़क का बहुत ही बढ़िया और साफ व्यू देता है. जिससे पतली गलियों में गाड़ी निकालना आसान हो जाता है. एजीएस गियरबॉक्स के साथ इसका रिफाइंड इंजन शहर के भारी ट्रैफिक में भी बेहद स्मूथ और किफायती परफॉर्मेंस प्रदान करता है.

4

जबकि स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के शौकीनों के लिए रेनो क्विड इस बजट में एक धांसू कार है. इसमें मिलने वाला एएमटी गियरबॉक्स एक अनोखे रोटरी डायल के साथ आता है जो केबिन को एकदम लग्जरी फील देता है. इसका शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और डिजिटल कंसोल इसे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाता है. कम बजट में यह एक काफी अट्रैक्टिव पैकेज साबित होता है.

5

जबकि अगर आपकी पहले प्राथमिकता सेफ्टी और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी है तो टाटा टियागो का ऑटोमैटिक वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस बन सकता है. हालांकि इसके एएमटी मॉडल की कीमत 5 लाख के आसपास या उससे थोड़ी ऊपर जा सकती है. लेकिन इस पर मिलने वाले ऑफर्स इसे बजट में ला देते हैं. क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम इसे एक कंप्लीट और सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं.

6

इन बजट सेगमेंट की ऑटोमैटिक कारों में ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. यह पारंपरिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की तुलना में काफी सस्ती होती है और इसमें माइलेज का बिल्कुल भी नुकसान नहीं होता. यही वजह है कि ये कारें चलाने में जितनी आसान हैं. आपकी जेब पर पेट्रोल के खर्च और मेंटेनेंस के मामले में भी उतनी ही हल्की साबित होती हैं.

7

आपको बता दें कि त्योहारों के इस सीजन या नए साल पर कार कंपनियां इन बजट ऑटोमैटिक गाड़ियों पर बंपर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट ऑफर कर रही हैं. अगर आप सही समय पर डीलरशिप से बातचीत करते हैं तो आप ऑन-रोड प्राइस पर हजारों रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं. आसान फाइनेंस और कम इंट्रेस्ट रेट की वजह से इनकी महीने की ईएमआई भी बहुत कम बैठती है.

8

अगर आप भी भारी ट्रैफिक के झंझट से आजादी चाहते हैं और अपने परिवार के लिए एक आसान और सस्ती ऑटोमैटिक कार खोज रहे हैं तो तुरंत अपने नजदीकी शोरूम पर विजिट करें. इन एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक कारों की टेस्ट ड्राइव लेकर खुद महसूस करें कि इन्हें चलाना कितना आरामदायक है. कम बजट में मिलने वाली ये कारें आपकी रोज़ाना की ड्राइविंग को बेहद आसान और खुशनुमा बना देंगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Cheapest Automatic Cars: महंगी कारों को भूल जाइए, 5 लाख रुपये से कम में मिलेंगे ऑटोमैटिक गियर
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो