✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पिछले महीने लोगों ने खूब खरीदीं SUV, ये रही टॉप 5 की लिस्ट

ABP Live   |  09 Apr 2022 06:50 AM (IST)
पिछले महीने लोगों ने खूब खरीदीं SUV, ये रही टॉप 5 की लिस्ट

बेस्ट सेलिंग SUV (प्रतीकात्मक फोटो)

1

मॉर्डन एसयूवी, कॉम्पैक्ट-एसयूवी ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की कहानी बदल दी है. सेडान की कीमत में वे अलग-अलग कंफर्ट, राइडिंग और हैंडलिंग देते हैं. इस महीने की एसयूवी की टॉप 5 की लिस्ट में टाटा मोटर्स की 2 गाड़ी हैं एक गाड़ी मारुति की और 2 हुंडई की हैं. आइए एक नजर डालते हैं मार्च 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 एसयूवी पर.

2

ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट स्कोर में सबसे पहले टाटा नेक्सॉन, ब्रांड की और भारत की पहली कार है, जिसने पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है। Tata Motors ने पिछले साल इसी समय Nexon की 8,683 यूनिट बेची थीं और अब साल-दर-साल 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. यह मारुति सुजुकी वैगनआर, डिजायर और बलेनो के बाद मार्च 2022 में भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है.

3

मारुति की भरोसेमंद विटारा ब्रेज़ा मार्च 2022 में 10,532 यूनिट की सेल के बाद लिस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है, जिसमें साल-दर-साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, पिछले महीने, यह हुंडई क्रेटा, वेन्यू और यहां तक ​​​​कि टाटा पंच के नीचे 9,592 यूनिट की सेल के बाद 5 वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी.

4

हुंडई क्रेटा 2015 में लॉन्च होने के बाद से एक कैपेबल कार रही है और भारतीय बाजार में काफी अच्छी स्थिति का आनंद लिया है. यह पिछले महीने तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थी और मार्च 2022 में भी इसने 10,526 यूनिट की सेल के बाद अच्छी पॉजिशन बरकरार रखी है, हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसमें 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यहां उम्मीद है कि नया आईएमटी नाइट एडिशन अपनी संख्या को थोड़ा बढ़ा देगा.

5

टाटा मोटर्स के पास मार्च 2022 के लिए भारत में टॉप 25 कारों में 3 मॉडल हैं, जिनमें प्रति मॉडल औसतन 9,856 यूनिट हैं. टाटा ने मार्च 2022 में पंच की 10,526 यूनिट बेची हैं, जिससे यह महीने के लिए चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट-एसयूवी बन गई है.

6

लिस्ट में आखिरी एसयूवी क्रेटा की छोटी बहन, हुंडई वेन्यू है. ब्रांड ने मार्च 2022 में कॉम्पैक्ट-एसयूवी की 9,220 यूनिट बेचीं और साल-दर-साल 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की. पिछले महीने, इसने 10,212 यूनिट बेचीं और टाटा पंच के बाद महीने के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • कार
  • पिछले महीने लोगों ने खूब खरीदीं SUV, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.