गौतम अडानी की नई लग्जरी कार देख रह जाएंगे दंग, इन आलीशन कारों की करते हैं सवारी, देखें तस्वीरें

लैंड रोवर ऑटोबायोग्राफी कार
खबरों के अनुसार, गौतम अडानी की नई कार के बारे में hottestcarsin नामक इंटाग्राम पेज पर पोस्ट की गयी है.
सफ़ेद कलर की यह रेंज रोवर 4 करोड़ की कीमत की है. ये मॉडल रेंज रोवर का ऑटोबॉयोग्राफी 30 डीज़ल लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट ख़रीदा है. इस कार की सिटिंग कैपेसिटी सात लोगों की है.
रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी 3.0 डीजल कार में 3000 CC का इनलाइन-6 डीजल इंजन मौजूद है, जो 346 bhp की मैक्सिमम पावर और 700 न्यूटन मीटर का हाईएस्ट टॉर्क जेनरेट करता है. लेंड रोवर के इस इस खास मॉडल में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (आटोमेटिक) के साथ साथ फोर-व्हील-ड्राइव (FWD) की सुविधा भी दी जाती है.
लग्जरी कार में आपको बाहर की तरफ डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) LED हेडलाइट्स के साथ साथ बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं कार के इंटीरियर में 13.1 इंच टचस्क्रीन, हेड अप डिस्प्ले, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस डिवाइस चार्जिंग और 3D सराउंड साउंड सिस्टम भी मौजूद है.
इस कार के अलावा भी अडानी के पास BMW 7-Series, Toyota Vellfire, Audi Q7, Ferrari California और Rolls-Royce Ghost जैसी लग्जरी कारों का शानदार काफिला मौजूद है. (Photo : millermotorcars)