✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Car Buying Guide: नई कार खरीद रहे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, वरना कट जाएगी आपकी जेब

एबीपी ऑटो डेस्क   |  14 Apr 2026 12:27 PM (IST)
Car Buying Guide: नई कार खरीद रहे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, वरना कट जाएगी आपकी जेब

नई कार खरीदना एक बड़ा फैसला होता है क्योंकि इसमें आपकी मेहनत की कमाई लगी होती है. ऐसे में अगर बिना सोचे-समझे शोरूम चले गए, तो कई बार ज्यादा पैसे खर्च करने के साथ ही आप गलत डील के शिकार हो जाएंगे. इसलिए समझदारी इसी में है कि पहले से सही जानकारी लेकर जाएं, ताकि आप अच्छी कार सही कीमत पर खरीद सकें और बाद में पछताना न पड़े.

1

सबसे पहली चीज आपके लिए यह जाननी जरूरी है कि सिर्फ दिखावे या दूसरों को देखकर कार न खरीदें. आपको यह सोचना चाहिए कि आपकी रोजाना की ड्राइव कितनी है, परिवार में कितने लोग हैं और आपको किस तरह की कार की जरूरत है? इसी के हिसाब से मॉडल चुनना ज्यादा समझदारी होती है.

2

शोरूम में अक्सर कुछ ऐसी बातें बताई जाती हैं, जिनसे ग्राहक कन्फ्यूज हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर मेजर सर्विस के नाम पर ज्यादा खर्च हो जाता है. असल में कंपनी जो सर्विस शेड्यूल देती है, वही सही होता है, उसी को फॉलो करना चाहिए.

3

आपको सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि असली खर्च ऑन-रोड प्राइस में पता चलता है. इसमें इंश्योरेंस, आरटीओ और एक्सेसरीज जैसे कई चार्ज जुड़ जाते हैं, इसलिए पहले से पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

4

इंश्योरेंस के मामले में भी लोग गलती कर देते हैं. शोरूम से ही इंश्योरेंस लेना जरूरी नहीं होता. अगर आप बाहर या ऑनलाइन अलग-अलग कंपनियों की तुलना करेंगे, तो आपको सस्ता और बेहतर विकल्प मिल सकता है. इसी तरह, शोरूम में मिलने वाली एक्सेसरीज भी अक्सर महंगी होती हैं, जिन्हें आप बाहर से कम कीमत में लगवा सकते हैं.

5

कार लेते समय एक बहुत जरूरी चीज PDI यानी प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन है. इसका मतलब है कि गाड़ी को लेने से पहले अच्छी तरह चेक करें कि कहीं कोई स्क्रैच, डैमेज या खराबी तो नहीं है. कई बार लोग बिना देखे गाड़ी ले लेते हैं और बाद में परेशानी होती है.

6

अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज कर रहे हैं तो उसकी सही मार्केट वैल्यू पहले से पता कर लें. शोरूम जो कीमत देता है वह हमेशा सही नहीं होती, इसलिए बाहर भी जांच करना आपके लिए फायदेमंद रहता है. इसी तरह कार लोन लेने से पहले भी अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए, क्योंकि सिर्फ शोरूम के जरिए लोन लेने पर आपको महंगा पड़ सकता है.

7

वारंटी और सर्विस पैकेज चुनते समय भी समझदारी दिखाना जरूरी है. जरूरी चीजें जरूर लें लेकिन बेवजह के महंगे पैकेज से बचें. हालांकि एक्सटेंडेड वारंटी लेना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे भविष्य में बड़े खर्च से बचाव होता है.

8

सबसे आखिरी और अहम बात टेस्ट ड्राइव जरूर लेना होता है. बिना चलाए कभी भी कार न खरीदें. टेस्ट ड्राइव से आपको गाड़ी की कंफर्ट, विजिबिलिटी और परफॉर्मेंस का सही अंदाजा लग जाता है, जिससे आप बेहतर फैसला ले सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Car Buying Guide: नई कार खरीद रहे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, वरना कट जाएगी आपकी जेब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.