✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Special Discount for New Car Purchase: कार खरीदने जाने से पहले जान लें अपने ये पांच अधिकार, इन लोगों को प्राइस में मिलती है खास छूट

एबीपी लाइव   |  26 Jun 2026 08:57 AM (IST)
Special Discount for New Car Purchase: कार खरीदने जाने से पहले जान लें अपने ये पांच अधिकार, इन लोगों को प्राइस में मिलती है खास छूट

अपने घर के लिए नई कार हर किसी का सपना होता है, घर में नई कार आने से हर किसी के चेहरे पर खुशी आ जाती है। लेकिन ये खुशी आपकी दोगुनी हो जाएगी जब आपको पता चलेगा कि कुछ लोगों को कार खरीदते वक्त प्राइस में छूट मिलती है, ऐसे में ये जानकारी आपको पता होनी चाहिए कहीं उस सूची में आपका भी नाम आ जाए, यानी आपको भी कार खरीदते वक्त प्राइस में छूट मिले.

1

यह छूट कभी टैक्स में मिलती है, कभी GST में और कभी-कभार सीधी छूट के तौर पर भी मिलती है। जिससे लोगों के हजारों रुपए तक बच जाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता, और वो बिना छूट लिए पूरी कीमत चुका देते हैं.

2

इस छूट की पहली सूची में आते हैं दिव्यांग लोग. सरकार ने दिव्यांगों के लिए कार खरीदने पर खास छूट का नियम बनाया है. जिसमें इनको कार खरीदने पर 18 प्रतिशत GST से छूट मिलती है, साथ ही उन्हें टैक्स और बीमा पर भी 50 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है. और सड़क पर लगने वाले टोल टैक्स में तो पूरी 100 प्रतिशत छूट मिलती है. इस छूट को पाने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ सरकार से एक खास GST छूट का प्रमाण पत्र भी बनवाना पड़ता है, उसके बाद ही कार खरीदते समय यह छूट मिल पाती है.

3

दूसरा नाम है सेना के जवानों का. देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए आर्मी कैंटीन की एक खास सुविधा होती है. इस कैंटीन से जवान और कर्मचारी कार और बाइक भी सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं, क्योंकि यहां सामान पर टैक्स में करीब 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है, जिससे कीमत खुद ही कम हो जाती है. हर

4

तीसरा तरीका है पूरा पैसा एक साथ देने या पुरानी कार बदलने पर मिलने वाली छूट. यह छूट किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि हर खरीदार के लिए होती है. अगर कोई पूरा पैसा एक साथ कैश या बैंक ट्रांसफर से देता है, तो डीलर उसको अतिरिक्त छूट देगा, क्योंकि इससे डीलर का खर्च बच जाता है. इसी तरह अगर खरीदार पुरानी कार देकर नई कार लेता है, तो भी ज्यादा छूट या बोनस मिल सकता है.

5

चौथा नाम है सरकारी नौकरी और बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोगों का. कई कार कंपनियां ऐसे लोगों के लिए खास छूट रखती हैं, बस इसकी जानकारी सबको नहीं होती. इसलिए शोरूम जाकर यह जरूर पूछना चाहिए कि क्या सरकारी या कंपनी कर्मचारियों के लिए कोई खास छूट है.

6

पांचवां और आखिरी तरीका है त्योहारों के समय मिलने वाली बड़ी छूट, जिसका फायदा कोई भी ले सकता है. दिवाली और साल के आखिर में कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर 50 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की छूट देती हैं, जिसमें कैश छूट, पुरानी कार बदलने का बोनस और कई और फायदे भी शामिल होते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Special Discount for New Car Purchase: कार खरीदने जाने से पहले जान लें अपने ये पांच अधिकार, इन लोगों को प्राइस में मिलती है खास छूट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.