✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Car Parking Tips: कई दिन से खड़ी कार में सबसे पहले क्या होता है खराब? ऐसे करें चेक

एबीपी लाइव   |  04 Aug 2026 11:47 AM (IST)
Car Parking Tips: कई दिन से खड़ी कार में सबसे पहले क्या होता है खराब? ऐसे करें चेक

अक्सर लोग लंबी छुट्टी में बाहर जाने के लिए ट्रेन और बस से ही सफर करना पसंद करते हैं, जिसके कारण उनकी गाड़ी घर की पार्किंग में ही खड़ी रह जाती है. वहीं जब आप छुट्टी से लौटकर आते हैं और गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं, तो कार स्टार्ट ही नहीं होती. ऐसे में ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि वे क्या करें. ऐसे में आपको बता दें कि यह कोई घबराने वाली बात नहीं है, बल्कि आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि गाड़ी को लंबे समय तक पार्किंग में छोड़ देने से गाड़ी में क्या खराबी होती है, ताकि आप समय रहते उसका ध्यान रख सकें. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

1

जब भी कोई कार कई दिनों तक बिना चलाए खड़ी रहती है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी पर असर पड़ता है. आजकल की कारों में कई इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे होते हैं, जो कार बंद होने के बाद भी थोड़ी-बहुत बिजली लेते रहते हैं. अगर कार को लंबे समय तक स्टार्ट न किया जाए, तो बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होने लगती है और आखिर में पूरी तरह खत्म हो जाती है. यही वजह है कि लंबे समय बाद कार स्टार्ट करने पर अक्सर बैटरी की दिक्कत सबसे पहले सामने आती है.

Continues below advertisement
2

बैटरी के बाद जिस चीज पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है, वह है कार के टायर. जब कार एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़ी रहती है, तो टायरों का प्रेशर धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसके अलावा टायर का जो हिस्सा लगातार जमीन के संपर्क में रहता है, वह दबाव की वजह से थोड़ा सपाट होने लगता है. इससे टायर की शेप बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से कई बार कार का टायर पंचर भी हो जाता है.

Continues below advertisement
3

कार का इंजन भी लंबे समय तक बंद रहने से प्रभावित होता है. जब इंजन नहीं चलता, तो इंजन ऑयल इंजन के अलग-अलग पार्ट्स तक ठीक से नहीं पहुंच पाता और नीचे बैठ जाता है. ऐसे में कार स्टार्ट करने पर शुरुआत में इंजन के जरूरी पुर्जों को सही तरीके से चिकनाई नहीं मिल पाती, जिससे उन पर घिसावट का खतरा बढ़ जाता है. यह समस्या खासतौर पर तब ज्यादा होती है, जब कार पहले से ही काफी समय से सर्विस के लिए नहीं गई हो.

4

कार में लगी रबड़ की चीजें जैसे वाइपर, दरवाजों की सीलिंग और बेल्ट भी लंबे समय तक धूप और नमी में रहने से सूखने और फटने लगती हैं. इसके अलावा अगर कार को खुली जगह पर धूप में खड़ा रखा जाए, तो सूरज की तेज किरणों की वजह से कार के रंग पर भी असर पड़ता है और वह धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है. इसलिए जहां तक हो सके, कार को छांव में या ढककर खड़ा करना चाहिए.

5

अगर कार को कई दिनों के लिए खड़ी करनी हो, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर इस नुकसान से बचा जा सकता है. कार को खड़ा करने से पहले टायर का प्रेशर सही रखें और अगर संभव हो, तो हर कुछ दिनों में कार को थोड़ा आगे-पीछे कर दें. अगर लंबी छुट्टी पर जाना हो, तो कार की बैटरी को डिस्कनेक्ट कर देना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.

6

कुल मिलाकर अगर कार कई दिनों तक इस्तेमाल नहीं होती है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी और टायरों पर असर पड़ता है. इसके बाद इंजन और रबड़ की चीजों में भी दिक्कत आती है. लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन सभी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Car Parking Tips: कई दिन से खड़ी कार में सबसे पहले क्या होता है खराब? ऐसे करें चेक
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.