✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Off Roading SUV: थार, जिमनी या फिर गुरखा, रेगिस्तान में गर्दा उड़ाने के लिए कौन-सी कार रहेगी बेस्ट?

कविता गाडरी   |  26 Jun 2026 10:07 AM (IST)
Off Roading SUV: थार, जिमनी या फिर गुरखा, रेगिस्तान में गर्दा उड़ाने के लिए कौन-सी कार रहेगी बेस्ट?

Off Roading SUV: भारत में ऑफ रोडिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. कई लोग पहाड़ों पर ऑफ रोडिंग करने जाते हैं, तो कई लोग रेगिस्तानी इलाकों को ऑफ रोडिंग के लिए चुनते हैं. हालांकि ऑफ रोडिंग के लिए सबसे जरूरी गाड़ी को माना जाता है. वहीं ऑफ रोडिंग सेगमेंट में महिंद्रा थार, फोर्स गुरखा और मारुति सुजुकी जिमनी ऐसे नाम है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. ये तीनों ही गाड़ियां 4x4 तकनीक के साथ आती है. लेकिन इनकी कीमत, इंजन, फीचर्स और ऑफ रोडिंग क्षमता एक दूसरे से काफी अलग होती है.  ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रेगिस्तान में गर्दा उड़ाने के लिए थार, जिमनी या फिर गोरखा कौन सी कार बेस्ट रहेगी.

1

ऑफ रोडर खरीदने से पहले कीमत सबसे जरूरी फैक्टर होती है. थार महिंद्रा की शुरुआती की कीमत करीब 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं मारुति जिमनी का बेस मॉडल 12.75 लाख रुपये में मिल जाता है तो दूसरी तरफ गुरखा की शुरुआत करीब 15 लाख से ज्यादा रुपये से शुरू होती है. जिससे यह तीनों गाड़ियों में सबसे महंगी एंट्री लेवल ऑफ रोडर बन जाती है.

Continues below advertisement
2

महिंद्रा थार में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 117 हॉर्स पावर की ताकत और 300 एनएम टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन खासतौर पर ऑफ रोड ट्रैक और पहाड़ी रास्तों पर स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है. मारुति जिमनी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 हॉर्स पावर और 134 एनएम टार्क जनरेट करता है. इसका इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देता है.

Continues below advertisement
3

इसके अलावा फोर्स गुरखा में सबसे बड़ा 2.6 लीटर इंजन मिलता है. अलग-अलग वजन के अनुसार इसकी पावर आउटपुट में अंतर देखने को मिलता है, लेकिन इसका फोकस हमेशा कठिन रास्तों पर मजबूत ऑफ रोड क्षमता देने पर रहा है.

4

महिंद्रा थार को लंबे समय से भारतीय ऑफ रोडिंग सेगमेंट का किंग माना जाता है. इसमें 226 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस, लो रेंज ट्रांसफर केस और मजबूत 4x4 सिस्टम मिलता है. रेतीले इलाकों, चट्टानी रास्तों और कीचड़ भरे ट्रैक पर इसकी क्षमता काफी प्रभावशाली मानी जाती है.

5

फोर्स गुरखा की पहचान उसकी हार्डकोर ऑफ रोडिंग क्षमता है, इसमें डिफरेंशियल लॉक, 4x4 हाई और लो रेंज सिस्टम के साथ स्नोर्कल भी मिलता है. यही वजह है कि बहुत कठिन रास्तों पर गोरखा कई बार अपने कंपीटीटर से आगे निकल जाती है.

6

वहीं मारुति जिमनी साइज में सबसे छोटी और हल्की है. इसका वजन कम होने से ये संकरे रास्तों और रिप्ले ट्रैक पर आसानी से निकल जाती है. ऑलग्रिप प्रो  4x4 सिस्टम और बेहतर एप्रोच व डिपार्चर एंगल इसे एक अच्छा ऑफरोडर बनाते हैं.

7

महिंद्रा थार का फोकस ज्यादा ऑफ रोडिंग एक्सपीरियंस पर है, इसलिए इसके बेस मॉडल में कई आधुनिक फीचर्स नहीं मिलते है, दूसरी और जिमनी और गुरखा के साथ शुरुआती मॉडल में भी टच स्क्रीन, इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है.  जिमनी में 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा चार दरवाजे की वजह से यह फैमिली इस्तेमाल के लिए भी प्रेक्टिकल साबित होती है.

8

वहीं थार में हार्ट टॉप और कन्वर्टिबल दोनों ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं. वही गुरखा का इंटीरियर नॉर्मल है, लेकिन इसका फोकस हमेशा मजबूत ऑफ रोडिंग क्षमता पर रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • Off Roading SUV: थार, जिमनी या फिर गुरखा, रेगिस्तान में गर्दा उड़ाने के लिए कौन-सी कार रहेगी बेस्ट?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.