✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कम हाइट वालों के लिए बेस्ट Cars, Driving होगी आसान

हिमांशु सिंह   |  04 Sep 2026 05:02 PM (IST)
कम हाइट वालों के लिए बेस्ट Cars, Driving होगी आसान

अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है और ड्राइविंग के दौरान कार के सामने साफ नजर नहीं आता तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि, कम हाइट वाले ड्राइवर्स के लिए सही कार चुनते वक्त सबसे जरूरी चीज होती है सीट की हाइट एडजस्टमेंट और बेहतरीन ऑल-राउंड विजिबिलिटी. जब स्टेयरिंग व्हील से लेकर पेडल्स तक आपकी पहुंच सही हो तो भारी ट्रैफिक में भी कार चलाना काफी आसान हो जाता है. चलिए जानतें हैं कम हाइट वालों के लिए बेस्ट गाड़ियां.

1

लेकिन अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक की तलाश में हैं तो हुंडई आई20 पर नजर जरूर डालनी चाहिए. इसमें मिलने वाली टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील के साथ-साथ ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट ड्राइवर को अपने हिसाब से परफेक्ट पोजीशन सेट करने की सुविधा देती है.

Continues below advertisement
2

हालांकि, मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी टॉलबॉय प्रोफाइल के लिए पूरे देश में मशहूर है जो कम हाइट वालों के लिए वरदान है. इसका बड़ा विंडशील्ड और ऊंचा केबिन सेटअप ड्राइवर को बेहतरीन ऑल-राउंड विजिबिलिटी देता है. साइड मिरर से लेकर रियर व्यू मिरर तक सब कुछ बहुत साफ दिखता है.

Continues below advertisement
3

आपको बता दें कि, मारुति सुजुकी इग्निस कम हाइट वाले ड्राइवर्स के लिए एक बेहतरीन और प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित होती है. इसकी टॉलबॉय डिजाइन और ऊंची सीटिंग पोजीशन की वजह से ड्राइवर को सामने का पूरा रोड व्यू बहुत साफ दिखता है.

4

वहीं, टाटा पंच उन लोगों के लिए सबसे सटीक दांव है जिन्हें ऊंची ड्राइविंग पोजीशन और एसयूवी जैसी फीलिंग पसंद आती है. इसकी कमांडिंग सीटिंग पोजीशन की वजह से कम हाइट वाले ड्राइवर्स को भी बोनट का कोना-कोना आसानी से दिखाई देता है.

5

बता दें कि, रेनॉ क्विड कम बजट में कम हाइट वाले ड्राइवर्स के लिए एक बहुत ही किफायती और स्मार्ट चॉइस मानी जाती है. इसका 180 एमएम का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और एसयूवी-इंस्पायर्ड ड्राइविंग पोजीशन ड्राइवर को सड़क का अच्छा नजारा देती है.

6

वहीं, हुंडई वेन्यू भी इस लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाती है खास तौर पर उन लोगों के लिए जो कॉम्पैक्ट एसयूवी चलाना चाहते हैं. वेन्यू में ड्राइवर सीट को काफी ऊपर तक एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे सामने का विजन एकदम क्लियर हो जाता है.

7

हालांकि, कम हाइट वाले ड्राइवर्स को कार खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे कि सीट हाइट एडजस्टर और टिल्ट स्टेयरिंग का होना. इसके अलावा, रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर्स का होना भी बहुत काम आता है क्योंकि इससे पीछे का ब्लाइंड स्पॉट पूरी तरह खत्म हो जाता है.

8

अब कम हाइट वालों को कार ड्राइविंग में कोई रुकावट नहीं आती है बस आपको अपनी बॉडी शेप के हिसाब से सही गाड़ी चुननी है. टेस्ट ड्राइव लेते समय सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट करें और देखें कि पेडल्स तक आपके पैर बिना खिंचाव के पहुंच रहे हैं या नहीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • कम हाइट वालों के लिए बेस्ट Cars, Driving होगी आसान
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.