Auto Expo 2023: पुराने दिनों की यादें ताजा करने के लिए रेट्रो लुक में लॉन्च हुई कीवे SR250, देखें तस्वीरें
कंपनी अपनी कीवे एसआर250 को अप्रैल 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध करा देगी, कंपनी ने इस बाइक के लिए बुकिंग ओपन कर दी है. जिसे बेनेली या कीवे के आधिकारिक शोरूम या कंपनी की वेबसाइट से 2,000 रुपये के अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है.
कंपनी ने अपनी इस रेट्रो लुक वाली बाइक में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक 223 cc इंजन के साथ पेश किया है. जो इसे 7500 rpm पर 1608 hp की पावर, साथ ही 6500 rpm पर 16 nm का टॉर्क जेनरेट करेगी.
कीवे एसआर250 बाइक में 14.2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलेगा. साथ ही साथ ही इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक भी दिए जायेंगे. इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm का होगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी इस बाइक को बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा.
ये बाइक अपने राइडर को पुराने दिनों की यादें ताजा करने का मौका देगी. जो समय के साथ-साथ एक के बाद एक नई बाइक आने से कहीं खो गयीं थीं.