Best Mileage Bikes: दमदार माइलेज के साथ आती हैं ये 5 शानदार, कीमत भी है कम

बजाज प्लेटिना 100
पहले ऑप्शन के तौर पर आप टीवीएस स्पोर्ट्स का चुनाव कर सकते हैं. टीवीएस स्पोर्ट की एक्स शोरूम कीमत 63,301 रुपये से शुरू होती है. यह एक माइलेज बाइक है, जिसमें 69 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. यह 3 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
दूसरे ऑप्शन के तौर पर बजाज प्लेटिना 100 को खरीद सकते हैं, इसकी एक्स शोरूम कीमत 61,650 रुपये से शुरू होती है. बजाज प्लेटिना 100 भी एक माइलेज बाइक है, जिसमें 70 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. जो 2 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
होंडा शाइन 100 भी माइलेज बाइक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 65,011 रुपये से शुरू होती है. इसमें 65 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. यह बाइक केवल 1 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
चौथे ऑप्शन के तौर पर टीवीएस रेडियन को खरीद सकते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 72,859 रुपये से शुरू होती है. इस बाइक का माइलेज 65 kmpl है. यह एक 109.7cc BS6 इंजन से लैस है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
इस लिस्ट की आखिरी बाइक के तौर पर हीरो HF डीलक्स को खरीद सकते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 56,194 लाख रुपये से शुरू होती है. हीरो एचएफ डीलक्स 65 किमी/लीटर के माइलेज के साथ आती है. यह बाइक 6 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.