''जूता उछालने से ठीक पहले हमलावर ने किया था बीजेपी नेता को फोन''

दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जिस व्यक्ति ने जूता उछाला था, उसके फोन के कॉल रिकॉर्ड खंगाले जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि उसने हमले से ठीक पहले कथित तौर पर एक बीजेपी नेता से फोन पर बात की थी.
जूता फेंकने वाले व्यक्ति, वेद प्रकाश ने कहा कि वह आम आदमी सेना से जुड़ा हुआ है और उसने आरोप लगाया कि ऑड-ईवन फॉर्मूला के लागू होने से पहले दिल्ली में फर्जी सीएनजी स्टिकर वितरित किए जा रहे हैं.
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने इस बात से इंकार किया कि आरोपी का आप से कोई संबंध रहा है. चड्ढा ने भी इस घटना की जांच की मांग की. उन्होंने कहा, इस व्यक्ति का हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है. घटना की जांच की जानी चाहिए.
कपिल मिश्रा ने शनिवार को कहा, वेद प्रकाश शर्मा के फोन के काल विवरण की जांच की जाए. उसने हमले से ठीक पहले बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक नेता को फोन किया था. उन्होंने कहा, हमने इस तरह के बहुत हमले देखे हैं. हम इससे डरने वाले नहीं हैं.
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार दोपहर उस समय जूता उछाला गया, जब वह यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. जूता हालांकि केजरीवाल तक नहीं पहुंचा.