✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Yearly Horoscope 2024: साल 2024 में प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगी ये राशियां, मिलेगा सच्चा प्यार

ABPLIVE   |  21 Sep 2023 02:10 PM (IST)
Yearly Horoscope 2024: साल 2024 में प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगी ये राशियां, मिलेगा सच्चा प्यार

2024 के लिए लकी राशियां

1

साल 2024 आने में बस अब कुछ ही महीने बाकी हैं. प्यार के मामले में आने वाला साल कुछ राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है. आने वाले साल में कुछ राशि के जातकों को उनका सच्चा प्यार मिलने वाला है. जानते हैं कि अगले साल की इन लकी राशियों के बारे में.

2

वृषभ- प्यार के मामले में वृषभ राशि के लोग साल 2024 में बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं. आने वाले साल में आप प्यार और रोमांस का अनुभव करेंगे. इस राशि के लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं. यह लोग बहुत जल्दी किसी से जुड़ जाते हैं.

3

साल 2024 में वृषभ राशि के लोग अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाएंगे. आप अतीत की बातों को भूलने की कोशिश करेंगे. वृषभ राशि के लोग अपने साथी के साथ संबंधों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे. आपके रिश्ते और गहरे होंगे. आपकी मुलाकात किसी समान विचारधारा वाले व्यक्ति से हो सकती है.

4

कर्क- प्रेम के मामले में कर्क राशि के लोग साल 2024 में बहुत लकी रहने वाले हैं. साल की शुरुआत में ही आपको कई रोमांटिक अवसर मिल सकते है. शादी के लिए भी आपके अच्छे रिश्ते आने की संभावना है. लोग आपके व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित होंगे.

5

शुक्र के प्रभाव से अगले साल आपके जीवन में प्यार का आगमन होगा. आप भावुकता और सहजता के साथ अपने संबंधों को पूरा करेंगे. साल 2024 में आपकी कई नए-नए लोगों से मुलाकात होगी. बृहस्पति के प्रभाव से इस साल आपको प्रेम में सफलता मिल सकती है. आपको आपका सच्चा प्यार मिलेगा.

6

सिंह- सिंह राशि के लोग साल 2024 में प्यार और रोमांस का पूरा अनुभव करेंगे. ग्रह की दशा में परिवर्तन आपके पक्ष में रहने वाला रहेगा. इस राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामलों में यह साल बहुत अच्छा रहेगा. इस साल आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कोई भी कदम बहुत सोच-समझ कर उठाएंगे.

7

साल 2024 में सिंह राशि के लोग अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. साल की शुरुआत से ही आप खुद में जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे. आप अपने साथी का साथ निभाएंगे. रिश्तों के प्रति आपकी ईमानदारी आपके संबंधों को और गहरा करेगी. इस साल बने संबंध आपके लंबे समय तक चलेंगे. विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है.

8

तुला- साल 2024 में तुला राशि वालों को प्रेम के मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा. नया साल आपके लिए कई नए अवसर लेकर आने वाला है. इस राशि के लोग किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. इस साल तुला राशि वालों को गहरे और सार्थक संबंध बनाने के कई मौके मिलेंगे. तुला राशि वालों को पूरे साल सामंजस्यपूर्ण और स्थिर संबंध बनाने का मौका मिल सकता है.

9

तुला राशि वाले साल 2024 में प्रभावी ढंग से अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. साथी के साथ आपके संबंधों को मजबूती मिलेगी. तुला राशि के लोगों का प्रेम जीवन इस साल बहुत अच्छा रहने वाला है. आपके संबंध बहुत भावनात्मक और गहरे होंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Yearly Horoscope 2024: साल 2024 में प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगी ये राशियां, मिलेगा सच्चा प्यार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.