Vastu Tips: वास्तु टिप्स के अनुसार जानें कार में कौन से भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए?

Vastu Tips
अक्सर लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसमें भगवान की मूर्ति लगा देते हैं. गाड़ी में मूर्ति, माला या रुद्राक्ष की माला टांग देते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना उचित है. आइये जानते हैं गाड़ी में कौन से भगवान की और कैसी मूर्ति लगाएं.
गाड़ी में हमें विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति लगानी चाहिए. गणेश जी लोगों के दुखों को हरते हैं और राह में आने वाली सारी समस्याओं का अंत करते हैं, इसीलिए गणेश जी की छोटी मूर्ति गाड़ी में लगाएं.
इसी के साथ पवन पुत्र हनुमान की मूर्ति लगाना शुभ होता है. कार में हमेशा उड़ते हुए हनुमान की मूर्ति लगाएं. हनुमान जी को वायु का पहला अवतार माना गया है. वायु देव हवा के देवता हैं. गाड़ी हमें एक जगह से दूसरी जगह वायु के वेग से लेकर जाती हैं. इसीलिए गाड़ी में उड़ते हुए या हवा में झूलते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगाएं.
साथ ही अगर आप कार के डैशबोर्ड पर किसी भगवान की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं तो डबल साइड वाले गणेश जी की मूर्ति भी लगा सकते हैं.गणेश जी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं होता, इसीलिए इस तरह की मूर्ति रखें.
लेकिन अगर आप गाड़ी में सिगरेट, शराब स मांस का सेवन करते हैं तो गाड़ी में किसी भी तरह की मूर्ति ना लगाएं.