Vastu Tips: आपके मोबाइल को भी डिजिटल Detox की जरूरत, वास्तु अनुसार फोन से हटाएं ये चीजें

डिजिटल वास्तु टिप्स
आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में है और यह केवल गैजेट नहीं बल्कि हमारी जरूरत बन गया है. सुबह से लेकर रात तक लोग अधिकांश समय मोबाइल फोन के संपर्क में रहते है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि, आपका फोन शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बना रहे.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम अपने पास जिन चीजों को रखते हैं, उसकी ऊर्जा का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. मोबाइल में मौजूद बेकार की सामग्री आपके विचारों और निर्णयों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है.
मोबाइल फोन में ऐसी तस्वीरें या वीडियो को न रखें, जो आपको किसी दुखद घटना की याद दिलाती हो और तनाव या उदासी को बढ़ाती हो. खासकर पुरानी कड़वी यादों को डिजिटल रूप में सहेज कर रखना आपके भविष्य के रास्ते बंद कर सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेकार की चीजें नकारात्मक ऊर्जा का अहम स्रोत होती है. मोबाइल में मौजूद बेकार के ऐप्स, पुरानी स्पैम ईमेल्स और सालों पुराने चैट्स एक प्रकार से डिजिटल कचरा हैं. ये चीजें आपकी निर्णय लेने की क्षमता को भ्रमित कर सकते हैं. इसलिए समय-समय अपने मोबाइल को क्लीन करें.
जिस तरह से घर पर टूटा हुआ शीशा या टूटी-फूटी चीजें रखना अशुभ माना जाता है, ठीक उसी तरह से मोबाइल की टूटी हुई स्क्रीन भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. मोबाइल की टूटी स्क्रीन राहु के नकारात्मक प्रभाव को भी बढ़ाती है, जिससे मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा होती है.