Shani Dev Mandir: भारत का एकलौता ऐसा शनि मंदिर, जहां पिंडी रूप में पूजे जाते हैं शनि देव
जागृति सोनी बरसले | 14 Mar 2026 12:36 PM (IST)

शनि मंदिर
1
शनि देव की मूर्ति या शिला रूप तो आपने देखा होगा लेकिन उज्जैन में एक ऐसा नवग्रह मंदिर है जहां शनि देव पिंडी रूप में विराजित हैं.
2
शिप्रा नदी के पास त्रिवेणी घाट के किनारे पर स्थित इस मंदिर का निर्माण करीब 2000 साल पहले राजा विक्रमादित्य ने कराया था.
3
पुराना नवग्रह शनि मंदिर स्थापित है, पिंडी पर लगातार सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, इसलिए यहां तेल अर्पण की विशेष परंपरा है. शनि दोष मुक्ति के लिए ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध है.
4
धार्मिक मान्यता है कि साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यहां विशेष पूजन किया जाता है. इसे “दशा पूजन” कहते हैं जो ग्रह शांति के लिए प्रसिद्ध है
5
उज्जैन को प्राचीन काल में अवंतिका नगरी कहा जाता था। स्कंद पुराण की परंपरा के अनुसार यही क्षेत्र शनिदेव की तपोभूमि और जन्म से जुड़ा स्थान माना जाता है.
6
image 6