✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shukra Asta 2023: शुक्र ग्रह 3 अगस्त को हो जाएंगे अस्त, जानें मेष से कन्या राशि पर इसका असर

पंडित सुरेश श्रीमाली   |  02 Aug 2023 06:00 PM (IST)
Shukra Asta 2023: शुक्र ग्रह 3 अगस्त को हो जाएंगे अस्त, जानें मेष से कन्या राशि पर इसका असर

शुक्र अस्त 2023

1

मेष राशि (Aries)- शुक्र दूसरे व 7वें हाउस के स्वामी होकर 5वें हाउस में अस्त हो रहे हैं. व्यापार में लाभ होगा, स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, बशर्ते मनोबल को कमजोर न होने दें.आपके रोमांटिक जीवन में साथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है. जो लोग संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें भी खुशखबरी मिल सकती है. स्वास्थ्य विषयों पर खर्च हो सकते है. तेज गति से वाहनों का प्रयोग करने से बचें. वर्कप्लेस पर तरक्की देखने को मिल सकती है, पदोन्नति की संभावना भी बन रही है.

2

वृषभ राशि (Taurus)- शुक्र आपकी राशि व छठे हाउस के स्वामी होकर चौथे हाउस में अस्त हो रहे है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दोस्तों से मदद मिलेगी. बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे. लेकिन छोटी यात्राओं से लाभ होगा. सेहत खराब होने की वजह आपको मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप पहले से और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे. ननिहाल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.मैरिड लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आ सकता है.

3

मिथुन राशि (Gemini)- शुक्र 5वें हाउस व 12वें हाउस के स्वामी होकर तीसरे हाउस में अस्त हो रहे हैं. आप दांपत्य जीवन बढ़ाने की सोच रहे थे तो, उसके लिए समय बेहद शुभ है. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स अपनी शिक्षा व अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. वर्कप्लेस पर तरक्की पाने के विभिन्न अवसर प्राप्त होंगें. बिजनेस में आपको किसी विदेशी स्रोत से विशेष उन्नति और तरक्की करने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे. फिल्म अभिनेताओं और फिल्मी कलाकारों को लिए विशेष फल नहीं मिलेगा. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहने की उम्मीद है.

4

कर्क राशि (Cancer)- शुक्र चौथे हाउस व 11वें हाउस के स्वामी होकर दूसरे हाउस में अस्त हो रहे है. जो लोग फैशनेबल या फैबरिक कपड़ों का व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं उनके लिये अच्छा रहेगा. अपने लिये नया घर अथवा गाड़ी संजोने का सपना भी पूरा कर सकते हैं.वर्कप्लेस पर नेतृत्व करने के अवसर मिल सकते है. अपनी योग्यता से प्रोब्लम्स का हल निकालेंगे. रिश्ते को और मजबूत बनाने के कई मौके मिलेंगे. लव लाइफ रोमांचक रहेगी. उपहारों का आदान प्रदान हो सकता है. आपको पेट से सम्बधित समस्या हो सकती है ध्यान रखें. स्टूडेंट्स को इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिल रहा है.

5

सिंह राशि (Leo)- शुक्र तीसरे हाउस व 10वें हाउस के स्वामी होकर आपकी राशि में अस्त हो रहे है. बिजनेस विस्तार के लिए छोटी यात्राओं के योग बना रहा है. वर्कप्लेस पर धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं. नौकरी में नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं. फिलोसिफी विषयों के स्टूडेंट्स के लिए समय योग्यता सिद्ध करने का रहेगा. आपको अपने भाई बहन से आर्थिक रूप से भी भरपूर साथ प्राप्त होगा. लव लाइफ में मित्रों का साथ मिलेगा.आपको किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. शान और शौकत भरा जीवन जीने के लिए, समय बेहद शुभ है. सेहत के लिहाज से ये समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है. रक्त संबंधी या आंख संबंधी रोग हो सकता है.

6

कन्या राशि (Virgo)- शुक्र दूसरे हाउस व 9वें हाउस के स्वामी होकर 12वें हाउस में अस्त हो रहे है. वर्कप्लेस पर विदेशी कार्यों से जुड़ी योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि उनसे ही आपको आगे चलकर, कोई बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. आपको अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर प्रदान करेंगे. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को भी, शुभ फल मिलेंगे. संचार कौशल ही आपकी सफलता की कुंजी साबित हो सकता है. आपका रोमांटिक मूड आपके प्रेम जीवन में रोमांच पैदा कर सकता है. आप अपने साथी को खुश रख सकते हैं.स्टूडेंट्स का ध्यान भंग रहेगा, बवासीर के रोग, उपचार को अनदेखा न करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ग्रह गोचर
  • Shukra Asta 2023: शुक्र ग्रह 3 अगस्त को हो जाएंगे अस्त, जानें मेष से कन्या राशि पर इसका असर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.