✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया सिंह राशि में गोचर, अगस्त तक इस राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

ABP Live   |  01 Jul 2023 01:15 PM (IST)
Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया सिंह राशि में गोचर, अगस्त तक इस राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मंगल गोचर 2023

1

आज मंगल के गोचर से कई राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है. मंगल का गोचर 1 जुलाई 2023 को सिंह राशि में हुआ है और 18 अगस्त 2023 तक मंगल इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद 18 अगस्त शाम 04 बजकर12 पर सिंह राशि से कुंभ में गोचर करेंगे.

2

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले लोगों को भी मंगल गोचर का शुभ फल प्राप्त होगा. मंगल आपकी राशि में दूसरे और नौंवे भाव पर आधिपत्य रखते हैं और आज मंगल का गोचर आपकी राशि से छठे घर में हुआ है, जिसका आपको शुभ परिणाम अगस्त तक मिलेगा.

3

तुला राशि (Libra): मंगल ग्रह के गोचर से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आप धन कमाने और संचय करने में कामयाब होंगे साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है.

4

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सिंह राशि में मंगल का गोचर तीसरे घर में हुआ है, जोकि साहस और वीरता से जुड़ा हुआ है. साथ ही तीसरा घर धन वृद्धि का लाभ कराएगा. ऐसे में मंगल के गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ ही लाभ मिलेगा. आप कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

5

सिंह राशि (Leo): मंगल का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में हुआ है. ऐसे में अगस्त तक सिंह राशि वाले लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपके सभी काम पूर्ण होंगे. मकान-वाहन के भी योग हैं और मंगल ग्रह की कृपा से साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी.

6

धनु राशि (Sagittarius): मंगल ग्रह पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में आपकी राशि से गोचर कर चुके हैं. इससे धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. व्यवसाय और नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है. साथ ही इस दौरान धन-संपत्ति से संबंधित विवाद भी सुलझेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ग्रह गोचर
  • Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया सिंह राशि में गोचर, अगस्त तक इस राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.