✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Guru Gochar 2024: गुरु का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की परेशानी, कई चुनौतियों से होगा सामना

एबीपी लाइव   |  06 Jan 2024 08:38 AM (IST)
1

बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा जाता है, जो जातकों को शुभ फल देते हैं. बृहस्पति का गोचर जातकों को सकारात्मक परिणाम देता है. 2024 में गुरु 12 साल बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे.

2

गुरु 1 मई, 2024 की दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. गुरु के इस गोचर से 2024 में कुछ जातकों की परेशानी बढ़ने वाली है. जानते हैं कि किन राशि के लोगों को चुनौतियों से सामना करना पड़ सकता है.

3

वृषभ राशि- गुरु गोचर 2024 इन राशि के लोगों के लिए कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. देवगुरु बृहस्पति का ये गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक अनुकूल रहेगा. आपको पेट संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो सकती है. आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

4

वृषभ राशि के लोगों को गुरु गोचर के नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आपको वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इन राशि के लोगों के पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. करियर में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

5

कन्या राशि- गुरु गोचर 2024 कई मामलों में आपके लिए प्रतिकूल रहेगा. आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि के लोगों को कोई भी काम पूरा करने में बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी. इस अवधि में आपको कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.

6

कन्या राशि के जातकों के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका मतभेद बहुत बढ़ सकता है. जमीन विवाद को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. कन्या राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला करने से बचना चाहिए.

7

तुला राशि- बृहस्पति तुला राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे. इसके परिणामस्वरूप भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों से आपका विवाद बढ़ सकता है. किसी की कही हुई बातें आपके दिल को चुभ सकती हैं.

8

इस गोचर के प्रभाव से तुला राशि वालों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए कमजोर रह सकता है. इस दौरान आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में भी अधिकता रहेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ग्रह गोचर
  • Guru Gochar 2024: गुरु का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की परेशानी, कई चुनौतियों से होगा सामना
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.