Solar Eclips: 2024 से 2026 तक कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें अंतरिक्ष में दिखेगा कैसा नजारा

सूर्य ग्रहण 2024
बहुत जल्द ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) लगने वाला है. पंचांग के मुताबिक, इस साल 2 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. लेकिन साल 2025-26 में कब और कितने बार सूर्य ग्रहण लगेगा? आइए जानते हैं इसके बारे में
29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. यूरोप, एशिया के कुछ हिस्से, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर में दिखेगा.
21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) लगेगा, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखेगा.
17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो अंटार्कटिका में दिखेगा. इसके अलावा आंशिक ग्रहण अंटार्कटिका के अन्य हिस्से, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा.
12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में दिखेगा. वही आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा.
हालांकि इस साल 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Solar Eclips) होगा. जो भारत में नजर नहीं आएगा.