✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Surya Grahan 2023: जल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल का समय

एबीपी लाइव   |  22 Sep 2023 01:56 PM (IST)
Surya Grahan 2023: जल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल का समय

सूर्य ग्रहण 2023

1

विज्ञान में ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है. सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है.

2

ज्योतिष शास्त्र और धर्म में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है.

3

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. अब अगले महीने साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को अश्विन अमावस्या के दिन लगेगा.

4

यह ग्रहण शनिवार के दिन लगेगा. यह वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जा सकता है. यह ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8:34 से शुरू होकर मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा.

5

इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई हिस्सों से देखा जा सकता है. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा.

6

14 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में पूजा-पाठ करना मना होता है.

7

14 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई ना देने की वजह से यह सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

8

सूतक काल में देवी-देवता की मूर्ति को छूना मना होता है. हालांकि सूतक काल मान्‍य ना होने की वजह से यहां किसी भी तरह के पूजा-पाठ के कार्यों पर रोक नहीं रहेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Surya Grahan 2023: जल्द लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल का समय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.