✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें इसकी सही तिथि और समय

ABP Live   |  16 Aug 2023 12:06 PM (IST)
1

विज्ञान में सूर्य और चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र और धर्म में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है.

2

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था. अब जल्द ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. साल 2023 का अंतिम ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को अश्विन अमावस्या के दिन लगेगा.

3

14 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा और इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

4

यह ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार की रात 8:34 से शुरू होकर मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा.

5

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को बहुत अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है, जिसका प्रभाव हर मनुष्य और जीव-जंतुओं पर पड़ता है.

6

ग्रहण के समय हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. यही वजह है कि इस दौरान कुछ खास काम करने की मनाही होती है.

7

ग्रहण काल के समय में किसी भी तरह शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए. इस समय कई काम वर्जित हो जाते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

8

ग्रहण शुरू होने से कई घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और साल का अगला और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्‍टूबर में लगने वाला है. सूर्य ग्रहण के दौरान ना तो खाना बनाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए क्योंकि इसस समय निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खान-पान पर भी पड़ता है.

9

ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है. इस दौरान देवी-देवता की मूर्ति को छूना मना होता है लेकिन घर पर रहकर भगवान की आराधना करना अति उत्तम माना जाता है.

10

14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. सूतक काल ना माने जाने की वजह से यहां किसी भी तरह के पूजा-पाठ के कार्यों पर रोक नहीं लगेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें इसकी सही तिथि और समय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.