✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Surya Gochar 2023: सूर्य देव की नीच स्थिति इन राशियों के लिए अशुभ, 17 नवंबर तक रहना होगा सतर्क

एबीपी लाइव   |  24 Oct 2023 12:39 PM (IST)
1

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य सत्ता, राजकीय गुणों और सिद्धांतों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और तेज बुद्धि मिलती है.

2

सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो जातक का जीवन परेशानियों से भर जाता है. सूर्य 18 अक्टूबर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं. तुला राशि में पहुंचते ही सूर्य नीच की स्थिति में आ गए हैं. इस स्थिति में आने से सूर्य कमजोर हो जाते हैं. सूर्य की यह स्थिति कुछ राशियों की परेशानी बढ़ाने वाली है. इन राशियों को 17 नवंबर तक सतर्क रहना होगा.

3

कर्क- इस राशि के लोगों के लिए सूर्य की नीच स्थिति अशुभ रहने वाली है. आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. आपके कई सारे काम में रुकावट आ सकती है.

4

कर्क राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है.यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. करियर में भी आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

5

सिंह- सूर्य की तुला में नीच स्थिति से आपको शारीरिक और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. 17 नवम्बर तक आपको सावधान रहने की जरूरत है. इस राशि के लोग ऑफिस में अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं. आपको हर काम में देरी से परिणाम मिलेंगे.

6

सूर्य की इस स्थिति के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों की सेहत में गिरावट आने की आशंका है. सड़क दुर्घटना भी हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस समय कोई भी वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें. किसी कानूनी विवाद में पड़ सकते हैं.

7

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य की यह स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. आपकी सेहत में गिरावट आएगी. किसी कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं. आपको हर मामले में बहुत ज्‍यादा संभलकर चलना होगा. परिवार के सदस्‍यों के बीच मतभेद हो सकता है.

8

कन्या राशि के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस दौरान आपके कई काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं. पारिवारिक जीवन के लिए भी यह समय ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव बढ़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Surya Gochar 2023: सूर्य देव की नीच स्थिति इन राशियों के लिए अशुभ, 17 नवंबर तक रहना होगा सतर्क
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.