Somwar: सोमवार के दिन सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें खुश हैं भोलेनाथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को शिव मंदिर के अंदर या आसपास सांप का दिखना शुभ माना जाता है. इसका संकेत है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां अब खत्म होने वाली हैं.धन के रास्ते खुलते हैं.
सोमवार के दिन बैल का दिखना शुभ होता है. कहते हैं अगर आप सोमवार को किसी कार्य के लिए लिए जा रहे हैं और रास्ते में बैल दिख जाए तो ये कार्य सफल होने का संकेत माना जाता है.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार सोमवार के दिन कोई भस्मधारी साधु, संत दिखाई दें तो ये दर्शाता है कि आपके जीवन में आने वाला संकट, बड़ी हानि टल चुका है.
सोमवार को सांप की केंचुल देखना बेहद शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में मौजूद अंधकार दूर होने वाला है. भगवान के आशीर्वाद से आपके भाग्य के मार्ग खुलेंगे.
एक पौराणिक कथा के अनुसार, सोमवार दिन ही चंद्र देव (Chandra Dev) ने महादेव की आराधना कर क्षय रोग से मुक्ति पाई थी. मान्यता है कि तब से सोमवार का दिन शिवजी की पूजा के लिए समर्पित है.
सोमवार के दिन इक्कीस बेलपत्र चंदन से ओम नमः शिवाय लिखें. इसे किसी मंदिर में जाकर या फिर घर पर ही शिवलिंग पर अर्पित कर दें. मान्यता है इससे जीवन में आर्थिक तंगी दूर होती है.