Shukrawar Upay: दूर हो सकती है आर्थिक तंगी, बस शुक्रवार के दिन कर लें ये छोटा सा काम

शुक्रवार उपाय
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है और मां इसपर विराजमान होती हैं. ऐसे में शुक्रवार के दिन पूजा में मां को कमल के फूल अर्पित करें और साथ ही श्री सुक्त का पाठ करें. इससे धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं.
मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन आप अपनी क्षमतानुसार गरीबों में अन्न का दान जरूर करें. इससे परिवार में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.
अगर कमाने के बाद भी घर पर पैसों की कमी बनी रहती है तो शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर कमल फूल, मखाना, बताशा और कौड़ी मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं.
मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है. इसलिए शुक्रवार के दिन घर की साफ-सफाई करें और पूरे घर पर गंगाजल से छिड़काव करें. इस उपाय को करने से घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है.
शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार में एक घी का दीपक जरूर जलाएं. इससे घर पर सुख-सौभाग्य आता है और परिवार में सभी लोग स्वस्थ रहते हैं.
अगर आप कर्ज में डूबे हैं, कर्ज नहीं उतर रहा, पैसा बच नहीं रहा या अटका हुआ पैसा नहीं मिल रहा. धन से जुड़ी किसी प्रकार की भी समस्या के लिए शुक्रवार के दिन आप काली चींटियों को चीनी खिलाएं. सभी समस्याएं दूर होंगी.