Shivling Puja Niyam: शिवलिंग की पूजा क्या घर पर कर सकते हैं, क्या है सही नियम? जानें

Shivling Puja Niyam
भोलेनाथ की पूजा बिना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं पूरी नहीं मानी जाती है. सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है.भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मात्र एक लोटा जल ही काफी माना जाता है.
भोलेनाथ इतने भोले हैं कि आप जब चाहे उनकी पूजा कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
अगर आप इस बात को सही मानते हैं कि शिवलिंग को घर पर रखना शुभ नहीं होता है तो आप घर के आस पास शम्मी का पौधा लगा सकते हैं, उस पौधे की जड़ के आस-पास एक अच्छी सी जगह बनाकर सोमवार के दिन शिवलिंग की स्थापना करें.
वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बेहद खास माना गया है. यह तुलसी के पौधे की तरह काफी शुभ माना जाता है. इसे घर में रखने से दरिद्रता का नाश होता है.
बेल्वपत्र और शम्मी की पत्तियां भोलेनाथ को अधिक प्रिय हैं. भोलेनाथ आपको और आपके परिवार को खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं. साथ ही शनि देव को भी शम्मी की पत्तियां अर्पित करने से समस्याओं का अंत होता है.