Shani Vakri 2023: शनि कब होंगे वक्री? इन राशियों को होने वाला है बंपर लाभ

शनि वक्री 2023
Saturn Retrograde Transit in Aquarius: ज्योतिष शास्त्र में शनि की राशि परिवर्तन और उनके चाल परिवर्तन दोनों को बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है क्योंकि शनि का परिवर्तन सभी राशियों के साथ चर-अचर जगत को बड़ी गहराई से प्रभावित करता है.
शनि 17 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ये मौजूदा समय में कुंभ राशि में मार्गी अवस्था यानी सीधी चाल से चल रहें हैं.
शनि 17 जून 2023 को कुंभ राशि में वक्री होगें. ये यहां पर 4 नवंबर 2023 तक उल्टी चाल से संचरण करेंगें. कुंभ राशि में शनि के वक्री होने से इन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. इनकी सोई किस्मत जाग जायेगी. आइये जानें किन राशियों को शनि वक्री लाभ देने जा रहें हैं?
मीन राशि: इन्हें बेहतर नौकरी का ऑफर मिल सकता है तथा नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है. जॉब चेंज करना लाभदायक होगा. व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. जो लोग जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह वक्त अच्छा रहेगा. बिजनेस में मुनाफा बढ़ जाएगा.
वृष राशि: इनके व्यापार में वृद्धि होगी और मुनाफा बढेगा. नौकरी कर रहे लोगों की सेलरी में वृद्धि हो सकती है. प्रमोशन के साथ ट्रांसफर भी संभव है.
सिंह राशि: इनकी विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी. राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.