Shani Upay: शनि की महादशा के मुक्ति दिलाएंगे ये सरल उपाय

शनि महादशा उपाय
शनि की अंतर्दशा, महादशा, साढ़े साती या ढैय्या से कोई व्यक्ति नहीं बच सकता. क्योंकि हर व्यक्ति को जीवन में एक न एक बार इनका सामना जरूर करना पड़ता है.
शनि की महादशा के बारे में बात करें तो यह पूर 19 सालों तक चलती है. कई बार शनि की महादशा से जीवन परेशानियों से भर जाता है. लेकिन शनि महादशा का संबंध कर्म, मेहनत, महत्वकांक्षा, अनुशासन और दीर्घायु से भी बोता है.
कुंडली में शनि महादशा की स्थिति यदि मजबूत हो तो इससे शुभ और सकारात्मक फल ही मिलते हैं. लेकिन कमजोर होने पर जीवन में समस्याएं रहती हैं.
जैसे, सोने-चांदी के आभूषण खोना, शराब या किसी बुरी चीज की लत लगना, घर पर आग लगना, घर पर तोड़-फोड होना, पारिवारिक मतभेद, प्रमोशन न होना, कोर्ट केस आदि शनि महादशा के संकेत माने जाते हैं. लेकिन ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिससे शनि की महादशा से राहत मिलती है.
शनिवार के दिन शनि देव और भगवान हनुमान की पूजा करें, पीपल वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और सरसों तेल का दीप जलाएं. साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंडली में शनि की महादशा होने पर सबसे पहले किसी ज्योतिष से सलाह लें और नीलम रत्म धारण करें. लेकिन ध्यान रखें कि बिना कुंडली का आकलन करें कोई भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए.
शनि कर्म के देवता हैं. शनि से शुभ-अशुभ फल पाना सब आपके कर्मों पर आधारित होता है. इसलिए सबसे पहले अपने कर्मों को सुधारे. सत्य बोले, बुजुर्गों की सेवा करें, गरीबों की मदद करें, नशे आदि के लत से दूर रहें और मेहनत से ही धन कमाएं.