Shani Dev: शनि देव को लोहे से प्रेम लेकिन नहीं भाता तांबा, जानें कारण

शनि देव पूजा
शनि देव को कर्म का देवता कहा जाता है. वे सूर्य पुत्र हैं. लेकिन पिता पुत्र यानी शनि देव और सूर्य देव के बीच शत्रुता का भाव है. हालांकि पिता सूर्य की तरह शनि देव में भी सूर्य की तरह की तेज ऊष्मा दिखाई पड़ती है.
शनि देव को काले रंग की वस्तुएं जैसे काला कपड़ा, काली उड़द दाल, काली तिल, काले फूल, सरसों तेल और लोहे से बनी चीजें पसंद हैं. जबकि सूर्य देव को इससे विपरीत चीजें प्रिय हैं.
शनि देव को लोहे से बनी चीजें इतनी प्रिय हैं कि, उनकी पूजा में भक्त लोहे के पात्र में तेल अर्पित करते हैं, लोहे के दीया में दीपक जलाते हैं और पूजा में लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है.
लेकिन शनि देव को तांबा धातु से बनी चीजें बिल्कुल नहीं भातीं. इसलिए शनि देव की पूजा में तांबे का प्रयोग वर्जित माना जाता है. जानें आखिर इसका क्या कारण है.
तांबा सूर्य देव से संबंधित धातु है. सूर्य-शनि में पिता-पुत्र का संबंध होने के बावजूद भी शत्रुता का भाव है. इसलिए शनि देव की पूजा में तांबे के पात्र का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
अगर आप शनिदेव की पूजा में तांबा निर्मित धातु के बर्तनों का प्रयोग करते हैं, तो इससे शनि देव की नाराजगी झेलने पड़ सकती है. इसलिए ध्यान रखें कि, शनि देव की पूजा मे तांबा या तांबे से बनी चीजों का इस्तेमाल न करें.