Shani Dev: इन राशियों के लोगों पर हमेशा रहती है शनि देव की कृपा, कमाते हैं खूब धन और मान-सम्मान

शनि की प्रिय राशियां
ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शनि का प्रभाव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है. कुछ राशियां शनि देव की प्रिय मानी जाती है.
शनि की कृपा विशेष रूप से उन लोगों पर बरसती है जो शनि की राशि में जन्मे होते हैं. शनि देव की कृपा से व्यक्ति अपने जीवन में विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकता है. आइए जानते हैं किन राशि के लोगों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं.
वृषभ राशि- शुक्र ग्रह की राशि वृषभ पर शनि देव खूब मेहरबान रहते हैं. वृषभ राशि वालों पर शनि का अशुभ प्रभाव बहुत ही कम पड़ता है. अगर अन्य ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल हो, तब भी वृषभ राशि वालों पर शनि का प्रभाव बहुत कम समय के लिए होता है.
तुला राशि- तुला राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है. तुला राशि में शनि उच्च में होते हैं. इसलिए शनि से इन्हें शुभ फल प्राप्त होता है. वहीं तुला राशि वाले लोग मेहनती, कर्मठ, ईमानदार और दयावान होते हैं. इसलिए भी शनि देव उनसे प्रसन्न रहते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं.
धनु राशि- गुरु की राशि धनु भी शनि देव को बेहद प्रिय है. गुरु और शनि के आपसे में अच्छे संबंध है. यही वजह है कि धनु राशि वालों को भी शनि देव परेशान नहीं करते हैं. अगर इस राशि पर साढ़ेसाती और ढैय्या भी चल रही हो, तब भी इन्हें शनि बहुत ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं.
मकर राशि- इस राशि के शनि देव स्वयं स्वामी हैं. मकर शनि की प्रिय राशियों में से एक है. मकर राशि वालों पर भी शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है. मकर राशि वाले लोग स्वभाव से बहुत मेहनती और उत्साही होते हैं. अपनी मेहनत से यह लोग हर काम में सफलता पाते हैं. इसलिए मकर राशि वालों पर शनि देव की बुरी दृष्टि जल्दी नहीं पड़ती है.
कुंभ राशि- मकर की तरह ही शनि देव भी कुंभ राशि के स्वामी हैं. इसलिए इस राशि के लोगों पर शनि का प्रकोप कम पड़ता है. शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होने की वजह से कुंभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है.