✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shani Dev: शनि देव की ये हैं सबसे प्रिय राशियां, खुद शनि करते हैं इनकी रक्षा

ABP Live   |  18 Nov 2022 02:14 PM (IST)
Shani Dev: शनि देव की ये हैं सबसे प्रिय राशियां, खुद शनि करते हैं इनकी रक्षा

इन राशियों पर शनि की विशेष कृपा रहती है

1

शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है. शनिदेव को कर्म फलदाता कहा जाता है यानी वो कर्मों के आधार पर लोगों को शुभ -अशुभ फल देते हैं. कुंडली में शनि स्थिति खराब हो तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं शनि शुभ स्थान पर हो उसे सभी तरह की सुख-सुविधा मिलती है.

2

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. इन राशि के जातकों पर शनिदेव का आशीर्वाद होता है उनके जीवन में सभी तरह के कार्य आसानी से हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां शनिदेव को प्रिय हैं.

3

तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है. इस राशि में शनि देव उच्च भाव में होते हैं. उच्च के कारण शनि इस राशि को लोगों को हमेशा अच्छा फल प्रदान करते हैं. तुला राशि के लोग बहुत ही मेहनती, लगनशील, दयावान और ईमानदार होते हैं. यह लोग बहुत प्रतिभाशाली होते हैं.

4

तुला राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं. इस राशि के लोगों पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं. उनके कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन्हें कर्मों का फल जरूर देते हैं. शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा तुला राशि वालों का साथ देता है. शनि की कृपा से इन्हें जीवन मे सुख-सम्पन्नता मिलती है और जीवन आराम से बीतता है.

5

मकर राशि- इस राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं. मकर राशि शनि की सबसे प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि के जातकों पर हमेशा शनि की कृपा रहती है. इस राशि के लोग भी काफी मेहनती और उत्साही होते हैं.

6

मकर राशि के लोग जिस काम को ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इन राशि के जातकों का भाग्य बहुत तेज होत है. ये आसानी से हार नहीं मानते हैं. इनके काम में कभी भी रुकावट नहीं आती है. मकर राशि के जातकों पर शनिदेव का बुरा प्रभाव जल्दी नहीं पड़ता है.

7

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं. इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत नेक,ईमानदार और धैर्यवान होते हैं. इन लोगों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है.

8

कुंभ राशि के जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए पड़ता है. शनि की कृपा से ये लोग हर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं. शनि की विशेष मेहरबानी से कुंभ राशि के लोग आसानी से धन कमा लेते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Shani Dev: शनि देव की ये हैं सबसे प्रिय राशियां, खुद शनि करते हैं इनकी रक्षा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.