Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ इन 4 राशियों पर बरसाएंगे विशेष कृपा, क्या आपकी राशि भी है इसमें?

सावन 2026
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है.
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और सावन में मंगल की स्थिति शुभ मानी जा रही है. करियर, आत्मविश्वास और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं.
कर्क राशि में बृहस्पति का प्रभाव शुभ फल देने वाला माना जा रहा है. परिवार, धन और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है.
सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और नए अवसर मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं.
बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के कारण धनु राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार, सावन में केवल राशि ही नहीं बल्कि कर्म और भगवान शिव की सच्ची भक्ति भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. ग्रहों के शुभ प्रभाव के साथ नियमित पूजा, जलाभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है.