✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Sawan 2023: सावन में राशि के अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा, कष्ट होंगे दूर, सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे शंकर भगवान

ABP Live   |  29 Jun 2023 01:46 PM (IST)
Sawan 2023: सावन में राशि के अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा, कष्ट होंगे दूर, सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे शंकर भगवान

सावन 2023

1

सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होगा. सावन का महीना भक्ति, हरियाली और प्रेम का प्रतीक होता है. इस पवित्र माह में हमारे आसपाका वातावरण भी शुद्ध और शीतल हो जाता है. भोलेनाथ को यह महीना बेहद प्रिय है इसीलिए यह माह महादेव को समर्पित माना जाता है. सावन में लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं. जानते हैं कि किस राशि वालों को भोलेनाथ का पूजन कैसे करना चाहिए.

2

मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. सावन के महीने में मेष राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्पों से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए. इन लोगों के लिए लाल रंग बेहद फलदायी होता है. इसके साथ ही कच्चे दूध में शहद मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करने से लाभ होगा.

3

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. शंकर जी को चमेली का फूल चढ़ाने विशेष लाभ होता है. साथ ही, रूद्राष्टक का पाठ करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी.

4

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग शुभ बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहन कर शंकर जी की पूजा करनी चाहिए. गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ होता है.

5

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगो को सावन में भगवान शिव को भांग और चीनी वाला दूध अर्पित करना चाहिए. इससे कर्क राशि वालों के जीवन के सारी समस्याएं पूरी होती हैं.

6

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों सावन के महीने में लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. लाल और सुनहरा रंग इस राशि के जातकों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है.

7

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सावन मेंजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही, इस राशि के लोगों को पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है.

8

तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और ऐसे में, इस राशि वालों को भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी, इत्र या सुगंधित तेल या मिश्री मिले दूध से करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-वैभव आता है.

9

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को शहद और मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा भोलेनाथ को गुलाब का फूल और बिल्वपत्र की जड़ भी अर्पित करनी चाहिए.

10

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ होता है. इस राशि के लोगों को पीले रंग के वस्त्र पहनकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. आप कच्चे दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए.

11

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं. मकर राशि के लोगों को सावन के महीने में तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इससे भोलेनाथ की कृपा बरसती है.

12

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को सावन के महीने में नारियल के पानी, गन्ने के रस या सरसों के तेल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए. इससे जीवन से सारे संकट दूर होते हैं.

13

मीन राशि- मीन राशि के स्वामी गुरु हैं. इस राशि के जातकों को पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इससे उनके तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Sawan 2023: सावन में राशि के अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा, कष्ट होंगे दूर, सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे शंकर भगवान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.