Ram Navami 2024: राम नवमी आज, अयोध्या के राम मंदिर में सज गए राम लला, यहां देखें दिव्य श्रृंगार की लेटेस्ट फोटो
एबीपी लाइव | 17 Apr 2024 12:48 PM (IST)

राम नवमी 2024
1
राम नवमी का पर्व आज 17 अप्रैल, बुधवार को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. आज का दिन बहुत खास है. आज का दिन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है.
2
अयोध्या के राम मंदिर में सुबह 3.30 बजे से रामलाल की आरती के साथ उनका दिव्य श्रृंगार पूरा हो गया है.
3
यह पहली रामनवमी है. जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में राम लला विराजमान हैं और उनका जन्मोत्सव उनके जन्मस्थान पर मनाया जाएगा.
4
श्री राम नवमी की पावन बेला पर राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया, उनकी मूरत देखते ही बन रही है.
5
रामनवमी के इस मौके पर आज अयोध्या में उत्सव मनाया जा रहा है. लाखों की संख्या में लोग यहां अयोध्या पहुंचे हैं.
6
5 शताब्दियों के बाद या 500 साल के बाद राम नवमी अयोध्या में इस तरह से मनाई जाएगी.