✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इन मूलांक वालों को बार-बार मिलता है धोखा! कहीं आप भी तो नहीं हैं इस लिस्ट में? जानें कारण!

अंकुर अग्निहोत्री   |  25 Jan 2026 07:30 AM (IST)
1

अंकशास्त्र के मुताबिक, प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक उसके सोचने, समझने, भरोसा करने और रिश्तों को निभाने के तरीके को प्रभावित करता है. कुछ लोग स्वभाव से काफी तेज तर्रार और सतर्क होते हैं, तो कुछ इतने भावुक और खुले विचार वाले होते हैं कि, सामने वाले की चाल को समझ ही नहीं पाते हैं. ऐसे लोग अक्सर अच्छे इरादों के बावजूद धोखा खाते हैं, क्योंकि वे दूसरों पर बिना सोचें-समझें भरोसा कर लेते हैं.

Continues below advertisement
2

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के लोग बेहद संवेदनशील होने के साथ इमोशनल होते हैं. ये लोग किसी के साथ भी जल्दी से अपना रिश्ता बना लेते हैं और सामने वाले की बातों पर पूरे मन से विश्वास करने लगते हैं. इन्हें दूसरों की भावनाओं की फिक्र इतनी होती है कि, कई बार अपनी समझ और इंट्यूशन को नजरअंदाज कर देते हैं. यही कारण है कि, इन्हें बार-बार धोखे मिलता है.

Continues below advertisement
3

मूलांक 6 के लोग प्यार और रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं. ये लोग सामने वाले को हमेशा खुश करने के चक्कर में अपनी प्राथमिकताओं को पीछे छोड़ देते हैं. इन्हें ऐसा लगता है कि, अगर वे सच्चे हैं तो दूसरा भी वैसा ही होगा, लेकिन यही सोच इन्हें बार-बार धोखे की स्थिति में डाल देती है.

4

मूलांक 9 वाले जातक दिल साफ और मददगार स्वभाव के होते हैं. ये लोग हर किसी में अच्छाई ढूंढने का प्रयास करते हैं और सोचते हैं कि, दुनिया भी वैसी है, जैसे वे खुद हैं. इसी कारण से ये लोग चालाक या स्वार्थी लोगों की असली नीयत पहचान नहीं पाते और इमोशनली ब्रेक होते हैं.

5

मूलांक 3 के लोग सामाजिक होने के साथ काफी भरोसेमंद होते हैं. ये लोग अपनी बातचीत से जल्दी घुल-मिल जाते हैं और सामने वाले को मौका दे देते हैं, बिना ज्यादा सोचे-समझें. कई बार तो ये लोग केवल शब्दों और वादों पर भरोसा करके अपना नुकसान खुद उठाते हैं.

6

अंकशास्त्र यह बिल्कुल भी नहीं कहता कि, ये लोग कमजोर हैं, बल्कि ये अधिक दिल से सोचने वाले लोग होते हैं. धोखा खाने का मतलब यह नहीं कि किस्मत खराब है, बल्कि यह संकेत है कि, इन्हें अपने पर अधिक भरोसा करना चाहिए. जब भावनाओं के साथ अनुभव का संबंध होता है, तो यही लोग सबसे मजबूत और समझदार बन जाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • अंक शास्त्र
  • इन मूलांक वालों को बार-बार मिलता है धोखा! कहीं आप भी तो नहीं हैं इस लिस्ट में? जानें कारण!
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.