New Year 2025: नये साल में इन चीजों को घर से कर दें टाटा बाय बाय

न्यू ईयर 2025
जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है. नए साल के शुरू होने से पहले घर में खुशियां बनी रहेगी और नए साल में खुशहाली आएं, उसके लिए वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को घर से निकाल दिया जाएं तो अच्छा होता है. जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जानते हैं उनके बारे में.
नए साल की शुरूआत से पहले घर से सुखे और गले और खराब पौधों को निकाल देना चाहिए. साथ ही ऐसा कोई भी गमला अपने घर में ना रखें, जो टूटा या क्रैक हुआ हो. पौधों को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है. खराब और सुखे पौधे घर में नकारात्मकता फैलाते हैं. इसीलिए नया साल शुरू होने से पहले ये काम जरुर कर लें.
इस बात का खास ख्याल रखें की अपनी अलमारी से सभी फटे पुराने कपड़ों को निकाल दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार फटे पुराने कपड़े या चादार रखने से घर में दरिद्रता आती है. इस दरिद्रता के कारण आपको नुकसान हो सकता है.
बंद घड़ी, अगर आपके भी घर में खराब या बंद घड़ी है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या उसे हटा दें. घड़ी का संबंध मनुष्य के भाग्य से होता है.वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से तनाव का माहौल बनता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती है.
नया साल शुरू होने से पहले अपने घर से टूटा हुआ कांच हटा दें. अगर आपके घर में कोई गिलास या शीशा टूटा पड़ा हो या चटक गया हो तो इसे तुरंत बाहर कर दें. वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता आती है.
नए साल से पहले घर में बड़ा कबाड़, टूटा सामान अगर रखा है तो इसे बाहर कर दें. खराब, बेकार सामान घर में नेगेटिव एनर्जी लाता. इसीलिए नया साल शुरू होने से पहले इस काम को जरूर करें.