Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर रखा मौन व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें

मौनी अमावस्या 2026
आज रविवार 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या मनाई जा रही है. यह दिन विशेषरूप से मौन व्रत और साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद से मौन व्रत की शुरुआत होती है और अगले दिन स्नान के बाद ही मौन व्रत पूरा होता है.
मौन व्रत के दौरान कई नियमों का पालन भी करना पड़ता है. खासकर इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि, पूरे दिन गलती से मुख से एक शब्द नहीं निकलना चाहिए, वरना मौन व्रत टूट सकता है.
अधिकतर साधु-संत और तपस्वी इस व्रत को करते हैं. साथ ही मौनी अमावस्या का पुण्य पाने के लिए कई साधक भी इस दिन मौन व्रत का संकल्प लेते हैं. लेकिन किसी कारण यदि गलती से मौन व्रत टूट जाए तो मन में ग्लानि और भय रहता है और साथ ही दोष भी लग सकता है.
यदि गलती से मौन व्रत टूट जाए तो दोषमुक्ति के लिए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास कुछ उपाय बताते हैं, जिसे कर सकते हैं. मौनी अमावस्या पर यदि मौन व्रत टूट जाए तो काले तिल का दान करें.
काले तिल के अलावा आप सप्तधान, अन्न, वस्त्र या फल आदि का दान कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि, दान हमेशा जरूरतमंद, गरीब या ब्राह्मण को ही दें.
यदि आपके किसी गुरु से दीक्षा ली है तो, उनसे प्राप्त मंत्र जाप करें और बाकी समय भजन-कीर्तन में ही बिताएं. साथ ही अपने इष्ट देव का भी ध्यान करें. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.