Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, शनि, राहु-केतु की महादशा से बचाएगा इन चीजों का दान

माघ पूर्णिमा 2025
माघ महीने की पूर्णिमा बहुत पुण्यदायी होती है, मान्यता है कि इस दिन किया गया गंगा स्नान पूरे माघ महीने में स्नान करने के समान फल देता है. कहते हैं इस दिन देवता गण धरती पर आते हैं और विष्णु जी जल में निवास करते हैं. स्नान-दान से सुख-सौभाग्य आता है.
माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को है.कुंडली में शनि की महादशा चल रही है तो ऐसे में काले तिल, सरसों का तेल, काले रंग के कपड़े का दान करें. मान्यता है इन चीजों के दान से शनि शांत होते हैं और कार्य में आ रही बाधाओं का नाश होता है.
राहु के कारण पढ़ाई में दिक्कत आ रही है, नौकरी में सफलता नहीं मिल रही रिश्तों में दरार हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन कुत्तों और चींटियों को आटा-गुड़ खिलाना, कंबल का दान करें.
केतु की दशा चल रही हो तो जातकों को काले-सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए. इसके अलावा आंवला, आंवले का अचार, अमचूर, नींबू का दान करना चाहिए. कहते हैं कि इन वस्तुओं के दान से केतु कुंडली में शुभ रहता है. सेहत में लाभ मिलता है.
सूर्य को मजबूत करने के लिए माघ पूर्णिमा पर गुड़, गेहूं का दान करें. चंद्रमा की शांति के लिए दूध, मिश्री, चावल, मंगल के लिए लाल कपड़े गेहूं, शहद तिल दान करें.
बुध को शांत करने के लिए हरी सब्जियां, हरे मूंग, आंवला, गुरु के िलए पीले वस्त्र, केला, हल्दी, चने की दाल का दान करना चाहिए. वहीं शुक्र को मजबूत करना है तो सफेद तिल, घी का दान करें. ये भौतिक सुखों को बढ़ाता है.
माघ पूर्णिमा पर आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. ऐसे में इन शुभ संयोग में किया गया धार्मिक कार्य शुभ फलदायी होता है.