✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के पुण्यफल का आखिरी मौका न छोड़े, शाम होते ही इन जगहों पर जलाएं दीपक

पल्लवी कुमारी   |  01 Feb 2026 05:10 PM (IST)
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के पुण्यफल का आखिरी मौका न छोड़े, शाम होते ही इन जगहों पर जलाएं दीपक

माघ पूर्णिमा 2026

1

रविवार 1 फरवरी 2026 को आज कई शुभ योग में माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है. इस दिन किए स्नान, दान, पूजा, व्रत, जप-तप आदि का लाभ मिलता है.

2

माघ पूर्णिमा का पुण्यफल पाने के लिए सूर्यास्त के बाद भी कई मौके हैं. आज शाम होते ही कुछ विशेष स्थानों पर दीप जलाकर आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं और अपने भाग्य की रूपरेखा बदल सकते हैं.

3

माघ पूर्णिमा की शाम तुलसी, पीपल, सरोवर आदि समेत पांच स्थानों पर दीप जलाने से घर-परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती है और सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है. इसलिए शाम होते ही इन जगहों पर दीपदान जरूर करें.

4

पीपल-तुलसी: माघ पूर्णिमा पर शाम में तुलसी और पीपल के पास दीपक जरूर जलाएं. पीपल के पास आज दीप जलाने से त्रिदेवों और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं सूर्यास्त के बाद तुलसी के दीप जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है.

5

मुख्य द्वार- घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मकता के लिए माघ पूर्णिमा पर शाम होते ही एक दीया घर के मुख्य द्वार पर भी जला दें. इससे घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा. वास्तु अनुसार, मुख्य द्वार को साफ सुथरा रखने और दीप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर पर वास करती हैं.

6

सूर्यास्त के बाद पूजाघर में भी दीपक जलाएं. इसके बाद किसी पवित्र नदी या सरोवर आदि में एक दीपदान करना चाहिए. यदि आसपास नदी या सरोवर न हो तो आप घर पर किसी जल वाले स्थान जैसे कुंआ, नल आदि के पास भी दीपदान कर सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के पुण्यफल का आखिरी मौका न छोड़े, शाम होते ही इन जगहों पर जलाएं दीपक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.