Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर 19 घंटे रहेगा बंद, जानें मंदिर खुलने का समय

खाटू श्याम मंदिर
श्री श्याम मन्दिर कमेटी (रजि.) खाटूश्यामजी ने अपनी लेटरहेड पर सूचना जारी कर मंदिर के दर्शन समय में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है.
खाटू श्यमा मंदिर 19 मार्च को रात 10 बजे से बंद हो जाएगा. 20 मार्च को शाम 5 बजे बाबा श्याम का मंदिर खुलेगा, इसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं.
मंदिर कमेटी के अनुसार, 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक का आयोजन किया जाना है. इस विशेष धार्मिक विधि के कारण मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रखे जाएंगे.
खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे महान योद्धा बर्बरीक थे, जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे.
श्याम बाबा को “हारे का सहारा” कहा जाता है। जीवन में हार, दुख या संकट के समय उनकी पूजा करने से राहत मिलती है. खाटू श्याम मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि भक्ति, त्याग और आस्था का प्रतीक है