✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Kark Rashifal 2026: विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बृहस्पति देगा सकारात्मक परिणाम

एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनीष व्यास   |  10 Dec 2025 08:00 PM (IST)
Kark Rashifal 2026: विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बृहस्पति देगा सकारात्मक परिणाम

शिक्षा राशिफल 2026,

1

यह साल विद्यार्थियों के लिए थोड़ा धीमा लेकिन स्थिर रहेगा. आपको लगेगा कि चीजें योजना के अनुसार नहीं चल रही हैं. पर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. मेहनत और फोकस से काम करते रहें, सफलता धीरे-धीरे मिलती है.

2

उच्च शिक्षा की योजना बनाने वाले विद्यार्थियों को साल की शुरुआत में कुछ अड़चनें आ सकती हैं. जून में गुरु ग्रह का गोचर होने के बाद परिस्थितियाँ सुधरेंगी. हर चुनौती का सामना आप कर पाएंगे. इस समय संयम और सतर्कता से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी सफल होंगे.

3

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को इस साल और अधिक मेहनत करनी होगी. परीक्षा के दौरान लापरवाही या अधिक आत्मविश्वास से गलतियाँ होने के संकेत हैं. इस समय धैर्य और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि प्रयास का सही परिणाम मिल सके.

4

साल की शुरुआत से 2 जून तक बृहस्पति द्वादश भाव में रहेगा. यह स्थिति पढ़ाई के लिए ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती. लेकिन विदेश में या दूर जगह पढ़ाई करने वाले छात्र इस समय लाभ उठा सकते हैं. सही मार्गदर्शन भी मिलेगा.

5

2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति का गोचर पढ़ाई के लिए शुभ रहेगा. मेहनती और प्रतियोगी छात्र इस समय आगे बढ़ेंगे. गुरु और शिक्षक भी मदद करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के मौके बढ़ेंगे.

6

31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति दूसरे भाव में जाएगा, जिससे पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. लेकिन 5 दिसंबर को केतु का गोचर माहौल थोड़ा खराब कर सकता है. परिवार के साथ पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत हो सकती है. बेहतर होगा कि एकांत जगह पर ध्यान से पढ़ाई करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • राशिफल
  • Kark Rashifal 2026: विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बृहस्पति देगा सकारात्मक परिणाम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.