इन राशि वालों को करना है, साल खत्म होने का इंतजार, मिलेंगी अपार खुशियां

लकी राशि
ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले देव गुरु बृहस्पति ने 4 सितंबर को मेष राशि में उल्टी चाल शुरू की है. अब गुरु साल की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक वक्री रहेंगे. गुरु की उल्टी चाल का असर सभी लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा.
12 साल बाद गुरु मेष राशि में वक्री होंगे. ग्रहों के वक्री होने से उनके विपरीत प्रभाव राशियों पर पड़ते हैं, लेकिन वह ग्रह कुछ राशियों को लाभ भी देकर जाता है.
118 दिनों के बाद गुरु मार्गी होंगे. गुरु के वक्री होने से 4 राशिवालों को अपार धनलाभ प्राप्त होगा. वे हर क्षेत्र मे कामयाबी हासिल कर पाऐंगे और सफलता उनके कदम चूमेगी.
मेष राशि - वक्री गुरु मेष राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक रहने वाले हैं. धन लाभ मिलने का योग देखा जा सकता हैं. पैतृक संपत्ति से आपको काफी लाभ होगा. नौकरी करने वालों के लिए आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. साल के अंत तक आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां आएंगी. सोच सकारात्मक रखें. यह समय आपको मान-सम्मान दिलाएगा.
वृषभ राशि- वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोग कम समय ज्यादा लाभ कमाने मे कामयाब रहेंगे. साल के अंत तक समय अच्छा रहेगा. धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी.
कन्या राशि- वक्र अवस्था का सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि के लोगो को ही मिलेगा. अपार धन की प्राप्ति होगी. रुके हुए काम बनने लगेंगे. बिजनेस में भी वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति काफीव मजबूत होगी. संतान पक्ष से एक के बाद एक शुभ समाचार प्राप्त होगा.
धनु राशि- भविष्य के लिए धन का आसानी से निवोश कर पाएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कारोबार बढ़ाने में सफलता हासिल होगी. विदेशी यात्रा या विदेश मे पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है.