एक्सप्लोरर
Hanuman Ji: मंगलवार को सरसों के तेल का दिया जलाने से क्या होता है?
Hanuman Ji: मंगलवार को सरसों के तेल का दिया जलाना एक प्राचीन धार्मिक परंपरा है, जो हनुमान जी की कृपा पाने का सरल उपाय माना जाता है. यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख शांति लाता है.
हनुमान जी
1/6

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन सरसों के तेल का दिया जलाना एक पारंपरिक और शुभ कार्य माना जाता है. यह कार्य विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के दौरान किया जाता है, क्योंकि हनुमान जी को तेल अर्पित करना उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है.
2/6

मंगलवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना एक प्रभावी उपाय माना जाता है. सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और यह वातावरण में शुद्धता बनाए रखने में मदद करता है. सरसों के तेल का दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
Published at : 13 May 2025 06:45 AM (IST)
और देखें

























