Hanuman Bhog: हनुमान जी को क्यों लगाते हैं केसर भात का भोग, इसके क्या लाभ हैं

केसर-भात भोग
मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ होता है. वहीं ज्येष्ठ मंगलवार का दिन तो और मंगलकारी हो जाता है. बता दें कि 10 जून 2025 को ज्येष्ठ महीने का आखिरी बड़ा मंगल है. इस दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.
भगवान हनुमान की पूजा करने से साधक को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है और रोग-दोष दूर हो जाते हैं. वहीं कुछ ऐसे भोग हैं, जो भगवान हनुमान को बहुत पसंद हैं इन चीजों का भोग लगाने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं.
बजरंगबली को पान का बीड़ा, गुड़-चना, लड्डू, इमरती या जलेबी आदि का भोग लगाया जाता है. इसी के साथ बजरंगबली को केसर-भात का भोग भी अत्यंत प्रिय है. केसर भात यानी केसर मिला हुआ मीठी चावल.
ज्योतिष में केसर को पवित्र और शुद्ध माना जाता है. यह सौभाग्य, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है. वही लाल रंग होने के कारण इसका संबंध मंगल ग्रह से भी होता है.
हनुमान जी भी शक्ति और भक्ति के देवता माने जाते हैं. इसलिए आप इनकी पूजा में शनिवार या मंगलवार के दिन केसर-भात का भोग लगा सकते हैं.
एस्ट्रोलॉजर अनीष व्यास के अनुसार, केसर भात का भोग लगाने से शारीरिक और मानसिक बल प्राप्त होता है, बजरंगबली प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं, रोग-शोक दूर होता है, नकारात्मकता दूर रहती है, शनि और मंगल जैसे ग्रह दोष से राहत मिलती है आदि.