Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल होगा बहुत खास, बन रहा दुर्लभ संयोग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

बड़ा मंगल 2026
ज्येष्ठ अधिकमास का अगला बड़ा मंगल 26 मई 2026 को पड़ेगा. इस दिन हनुमान जी की पूजा के साथ एकादशी तिथि का संयोग भी बन रहा है. ऐसे में श्रीहरि की कृपा भी प्राप्त होगी.
चौथा बड़ा मंगल के दिन एकादशी पूर्ण रात्रि तक रहेगी. ऐसे में हनुमान जी की पूजा के लिए सुबह 8.52 से लेकर दोपहर 2.02 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है.
चौथा बड़ा मंगल पर सिद्धि और रवि योग का संयोग भी रहेगा. सिद्धि इस अत्यंत शुभ योग में शुरू किया गया कोई भी कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होता है और अनुकूल परिणाम देता है. मनोकामनाएं जल्द सिद्ध होती है.
मांगलिक होने से शादी में अड़चने आ रही हैं तो बड़े मंगल पर लाल मसूर, लाल वस्त्र या लाल फलों का दान जरूर करें. साथ ही किसी गरीब कन्या के विवाह में जो संभव मदद हो सकती है वो करें. इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और विवाह में रुकावटे नहीं आती है
ज्येष्ठ के मंगलवार के दिन अगर आप अभी तक हनुमान जी की पूजा नहीं कर पाएं हैं तो एकादशी और बड़ा मंगल के संयोग में बाबा बजरंगबली को गुड़ चने का भोग लगाकर, सुंदरकांड का पाठ करें. कहते हैं कि इसके प्रताप से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत जल्द होता है.
बुढ़वा मंगल के दिन सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे शनि दोष समाप्त होता है, शनि देव परेशान नहीं करते.