✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर जरूर खरीदें 10 रुपये की ये चीज, चमक जाएगा भाग्य

एबीपी लाइव   |  29 Oct 2024 08:21 AM (IST)
1

धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले होती है, जोकि इस साल 29 अक्टूबर 2024 को है. धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ ही खरीदारी के लिए भी जाना जाता है. इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु में कई गुणा वृद्धि होती है.

2

खरीदारी के लिए धनतेरस के दिन को शुभ माना जाता है. इसलिए लोग इस दिन सोने-चांदी जैसे आभूषण से लेकर पीतल-तांबे के बर्तन, नया घर, वाहन, इलेक्ट्रिक के सामान आदि भी खरीदते हैं.

3

लेकिन हर किसी की अपनी आर्थिक स्थिति होती है, जिसके अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए. आप धनतेरस पर मात्र 10 रुपये की चीज भी खरीदकर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं, क्योंकि इस चीज को बहुत ही शुभ माना जाता है.

4

धनतेरस के शुभ दिन पर साबुत धनिया जरूर खरीदें. आप 10 रुपये के धनिया का एक छोटा पैकेट खरीद कर इसे पूजाघर में रख सकते हैं. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष धनिया रखकर पूजा करें और अगले दिन किसी गमले में डाल दें.

5

मान्यता है कि साबुत धनिया से जब हरा-भरा पौधा निकलता है तो यह घर पर संपन्नता लाता है. इसे घर की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है और इससे अच्छे आय के संकेत मिलते हैं.

6

लेकिन अगर पौधा बेजान या पतला सा हो तो इसे सामान्य धन या आय का संकेत माना जाता है. वहीं अगर साबुत धनिया से पौधा न निकले या फिर बीमार सा पौधा निकले तो ऐसा माना जाता है कि, आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर जरूर खरीदें 10 रुपये की ये चीज, चमक जाएगा भाग्य
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.