Chhath Puja 2023: देश से साथ-साथ विदेशों में भी छठ पूजा की धूम
एबीपी लाइव | 19 Nov 2023 12:40 PM (IST)

छठ पूजा 2023
1
दुनियाभर में छठपर्व की धूम है. इस महापर्व के मौके पर देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस पर्व को लोग बहुत ही धूम-धाम से मना रहे हैं.
2
लोक-आस्था के इस पर्व को लोग यूपी, बिहार, झारखंड में मनाते हैं. लेकिन सात समुंदर पार भी इस त्योहार की झलक देखने को मिलती है.
3
अमेरिका और इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय भी इस पर्व को बहुत धूमधाम के साथ मना रहे हैं.
4
आज छठ पर्व का तीसरा दिन है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन के लिए महिलाएं तैयारी बहुत समय पहले से ही शुरु कर देती है.
5
माना जाता है कि पति की लंबी आयु और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए छठ के इस व्रत को रखा जाता है. इस व्रत में सूर्य देव और षष्ठी मैय्या की पूजा की जाती है.