Chaitra Navratri 2026 Colors: चैत्र नवरात्रि के 9 रंग, घटस्थापना से लेकर नवमी तक किस रंग के कपड़े पहनें

चैत्र नवरात्रि 2026 रंग
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 गुरुवार से हो रही है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें, माता को पीला फूल अर्पित करें. पीला रंग सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यह जीवन में नई शुरुआत का संकेत देता है.
20 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में हरा रंग पहनें. माता को हरी चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें. हरा रंग विकास, शांति और प्रकृति का प्रतीक है. यह मानसिक संतुलन और प्रगति का संकेत देता है.
22 मार्च 2026 को सिलेटी(ग्रे) रंग के कपड़े पहनें. इस दिन माता चंद्रघंचा की पूजा होगी. यह कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है.
22 मार्च को मां कूष्मांडा का दिन है, इसमें नारंगी रंग का इस्तेमाल करें. ये साहस और उत्साह का प्रतीक है. यह जीवन में नई शक्ति और आत्मविश्वास देता है.
23 मार्च को माता स्कंदमाता की पूजा होगी. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें. माता का दरबार सफेद फूलों से सजाएं. सफेद रंग शुद्धता, शांति और पवित्रता का प्रतीक है. यह मन को शांत और निर्मल बनाता है.
24 मार्च माता कात्यायनी की आराधना होगी. इसमें लाल रंग के कपड़े पहनें. लाल रंग शक्ति, प्रेम और साहस का प्रतीक है. यह जीवन में उत्साह और ऊर्जा लाता है.
25 मार्च का दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन नीला रंग इस्तेमाल करें. नीला रंग साहस, रहस्य और शक्ति का प्रतीक है. यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा का संकेत देता है.
26 मार्च का रंग गुलाबी रहेगा. इसदिन माता महागौरी की पूजा होगी. यह रंग जीवन में सौम्यता और खुशी लाता है.
27 मार्च नवरात्रि का आखिरी दिन है, इस बैंगनी(पर्पल) रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा. ये दिन माता सिद्धिदात्री को समर्पित है.