Sawan 2023: सावन से पहले जरुर कर लें इन चीजों की खरीदारी, चमक जाएगी किस्मत
Sawan 2023: सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरु होने वाला है. इस महीने के शुरु होते ही भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव सावन के माह में अपने भक्तों का सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. सावन का महीना शुरु होने से पहले हमें कुछ चीजों की खरीदारी जरुर कर लेनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन सभी चीजों को घर लाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.
पारद शिवलिंग- पारद शिवलिंग को इस सावन अपने घर जरुर लाएं, ऐसा माना जाता है कि इस शिवलिंग को रखने भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.
त्रिशूल- सावन में अपने घर चांदी का या फिर तांबे का त्रिशूल रखना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा माना गया है कि भोलेनाथ का त्रिशूल आपकी रक्षा करता है और आपको और आपके परिवार को बुरी शक्तियों से दूर रखता है.
रुद्राक्ष- सावन के पावन महीने में रुद्राक्ष को घर लाना बेहद शुभ माना गया है. सावन में रुद्राक्ष की माला पहनने से जातक की तरक्की होती है. आप अपने कार्यों में सफल होते हैं. घर में रुदाक्ष रखने घर का माहौल सकारात्मक होता है.
चांदी का कड़ा- भोलेनाथ हमेशा अपने के पैर में एक चांदी का कड़ा धारण करें हुए हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर आप सावन के महीने में चांदी का कड़ा पहनते हैं तो ये बेहद शुभ होता है.
गंगाजल- सावन के महीने में अपने घर गंगा जल लाना बेहद शुभ माना जाता है, ऐसा माना गया है कि सावन के पहले दिन या सोमवार के दिन इसे घर लाने और रसोईघर में रखने से घर में सुख समृद्धि आती है.