Blue Moon 2026: 31 मई को दिखेगा ब्लू मून, ढाई साल बाद आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, देखें समय

ब्लू मून 2026
भारत में अधिकमास पूर्णिमा के दिन 31 मई को शाम 6.30 से 7.30 के बीच ब्लू मून दिखाई देगा. ऐसा दुर्लभ नजारा 2 से 3 साल के बाद ही नजर आता है.
ब्लू मून एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब किसी मौसम (सीजन) में सामान्य तीन की बजाय चार पूर्णिमाएं पड़ती हैं। इस स्थिति में आने वाली अतिरिक्त पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। यही वजह है कि यह घटना विशेष मानी जाती है.
ब्लू मून (Blue Moon) नाम सुनकर ऐसा लग सकता है कि इस दिन चंद्रमा नीले रंग का दिखाई देता होगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता. यह चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तरह ही नजर आता है और इसके रंग में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई देता.
ब्लू मून कोई नियमित खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि यह औसतन लगभग ढाई से तीन साल में एक बार देखने को मिलती है. इसकी दुर्लभता ही इसे खास बनाती है, न कि चंद्रमा का रंग.
ये ब्लू मून मेष, सिंह, मकर राशि वालों के लिए खुशियां ला रहा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. रिश्ते बेहतर होंगे. रुका धन वापस मिलेगा.